फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Farmers' self-respect rally held, garlands laid on statues of martyred farmers

Basti News: किसान स्वाभिमान रैली निकाली, शहीद किसानों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Mon, 13 Oct 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 13 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers' self-respect rally held, garlands laid on statues of martyred farmers
ट्रैक्टर पर सवार होकर रैली निकालते कांग्रेसी। - फोटो : संवाद
बस्ती। कांग्रेस पार्टी की तरफ से रविवार को किसान स्वाभिमान रैली का आयोजन किया गया। पदाधिकारी, कार्यकर्ता गोटवा चौराहे पर एकत्र हुए। डॉ. आलोक रंजन के नेतृत्व में ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों पर सवार होकर रैली निकली। यह शहर के बड़ेवन, जिला अस्पताल, ओड़वारा होते हुए मुंडेरवा किसान शहीद स्मारक स्थल पहुंची। यहां शहीद किसानों को प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद सभा की गई।
विज्ञापन

पार्टी जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि प्रदेश में आए दिन दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न हो रहा है। किसान खुद को ठगा महसूस कर रहा है, बेरोजगार नौजवानों को नौकरियों से साजिशन वंचित किया जा रहा है। इन सवालों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।रैली के संयोजक डाॅ. आलोक रंजन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था। भाजपा के शासनकाल में देश का किसान, नौजवान दोनों परेशान है।
विज्ञापन

भाजपा की सरकार में ऐसी नीतियां बनायी जा रही है जिससे मुनाफा बड़े पूंजीपतियों की जेब में जा रहा है। कहा कि रैली का उद्देश्य जन जागरण कर लोगों को कांग्रेस के नीति, कार्यक्रम से जोड़ना है। कांग्रेस की मजबूत सरकार बनने पर ही समस्याओं का समाधान होगा। रैली को डाॅ. वाहिद अली सिद्दीकी, संदीप श्रीवास्तव, रामपूरन चौधरी, अलीम अख्तर आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. दूधनाथ पटेल, सुधीर यादव, सर्वेश शुक्ला, आनंद निषाद, नफीस अहमद, राम धीरज चौधरी, अनिल भारती, मोहम्मद अशरफ अली, लालजीत पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed