फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   farmers locked vikas bhawan

किसानों ने विकास भवन गेट पर लगाया ताला

Thu, 06 Sep 2018 11:44 PM IST
basti
basti Updated Thu, 06 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
farmers locked vikas bhawan
विकास भवन पर पंचायत करते किसान। - फोटो : amar ujala
बस्ती। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान सहित अन्य मांगों के समर्थन में बृहस्पतिवार को किसान पंचायत लगाने के साथ ही विकास भवन पर ताला लगाकर जमकर नारेबाजी की। संगठन की तरफ से एसडीएम सदर को 12 सूत्री ज्ञापन दिया गया। लोगों ने चेतावनी दी कि 15 दिनों के भीतर गन्ना किसानों के बकाए मूल्य का भुगतान नहीं किया गया तो विकास भवन का घेराव किया जाएगा।  
विज्ञापन

 भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीवान चंद्र चौधरी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को विकास भवन के सामने किसान पंचायत लगाई गई। जिला अध्यक्ष राम मनोहर चौधरी के साथ काफी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने विकास भवन गेट पर ताला लगा दिया। जिससे अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर सहित अन्य अधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद 15 दिनों का अल्टीमेटम व ज्ञापन देकर किसान हट गए। ज्ञापन में बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़े विद्युत मूल्य दर वापस लेने, सिंचाई कार्य के लिए निशुल्क बिजली दिए जाने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। दीवान चंद्र चौधरी ने कहा कि जो सरकार गन्ना किसानों के बकाया मूल्य का भुगतान नहीं दिला पा रही है, उस पर कैसे भरोसा किया जाए। किसान पंचायत में यूरिया संकट का मुद्दा छाया रहा।  
विज्ञापन

इस दौरान रामनवल, नायब चौधरी, राजेंद्र चौधरी, शिवमूरत, फूलचंद, रामकृष्ण, श्याम नरायन सिंह, हरि प्रसाद किसान, त्रिवेनी, सत्यराम, रामनरेश, पिताम्बर मौर्य, रामधीरज पटेल, चंद्रभाल चौधरी, सीताराम, द्वारिका नाथ पांडेय, दीनानाथ, शिवशंकर पांडेय, घनश्याम, राम सूरत, रामचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed