फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Farmers left stunned as 80% of their paddy crop lies in the fields.

Basti News: किसानों के उड़े होश, खेत में पड़ी है 80% धान की फसल

Fri, 30 Oct 2026 06:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers left stunned as 80% of their paddy crop lies in the fields.
नगर बाजार। मौसम का बदला मिजाज किसानों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। दो दिनों से आसमान में काले बादल मंडरा रहे हैं। बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मौसम का रुख देखकर किसान मायूस हैं। जिले में लगभग 80 फीसदी धान अभी भी खेतों में खड़ा है या कटाई के बाद सिवान में ही पड़ा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत नगर बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों में स्थिति और भी चिंताजनक है। यहां अभी तक धान की कटाई विधिवत रूप से शुरू भी नहीं हुई है। कुछ किसानों ने अगेती किस्म के धान की कटाई की है, उनका अनाज भी खलिहान तक नहीं पहुंच पाया है। ऐसे में अगर बारिश हुई तो तैयार फसल को भारी नुकसान तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के अवशेष के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम बिगड़ रहा है। विभाग ने 30 और 31 अक्तूबर को बस्ती, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, गोंडा, अयोध्या समेत तराई के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। जिले में शुक्रवार को रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि धान की फसल पककर पूरी तरह तैयार खड़ी है और यही कटाई का सही समय है। यदि इस दौरान खेत में पानी भर गया तो हार्वेस्टर मशीनें खेत में नहीं उतर पाएंगी और मजदूरों से कटाई कराना भी मुश्किल हो जाएगा। वहीं सिवान में पड़े धान भीगने से उसमें अंकुर फूटने और काला पड़ने का डर है, जिससे मंडी में उसका भाव आधा रह जाएगा।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे शनिवार तक धान की कटाई रोक दें। जो फसल कट चुकी है, उसे त्रिपाल से ढककर सुरक्षित ऊंची जगह पर रख दें। खेत की नालियों को साफ रखें, ताकि पानी का निकास होता रहे। फिलहाल नगर बाजार सहित पूरे जिले के किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed