{"_id":"68c967a8026ac769dc0f2a46","slug":"farmers-left-for-karnal-to-get-training-on-sugarcane-and-dairy-basti-news-c-207-1-bst1005-144011-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गन्ना, डेयरी का प्रशिक्षण लेने करनाल रवाना हुए किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गन्ना, डेयरी का प्रशिक्षण लेने करनाल रवाना हुए किसान
Tue, 16 Sep 2025 07:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 16 Sep 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। केंद्र पुरोनिधानित सपोर्ट टू स्टेट एक्सटेंशन प्रोग्राम के अंतर्गत नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन के सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्टशन (एसएमएई) योजनांतर्गत जनपद के किसान खेती-किसानी के नये तकनीक से दक्ष होंगे। मंगलवार को किसानों का एक दल प्रशिक्षण लेने हरियाणा करनाल के लिए रवाना हुआ।
डीडी कृषि कार्यालय से किसानों के 70 सदस्यीय दल को रवाना किया गया। ये किसान गन्ना, डेयरी, पशुपालन, कृषि, रेशम उत्पादन इत्यादि के उत्कृष्ट ज्ञानवर्धन के लिए गए हैं। प्रशिक्षण दल में शामिल किसान इंडो-इजराइल फूड प्रोसेसिंग यूनिट करनाल राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंस्थान करनाल भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान करनाल एवं प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण संस्थान गुरुकुल कुरूक्षेत्र हरियाणा में खेती-किसानी के विविध तौर-तरीके सीखेंगे।
संयुक्त निदेशक कृषि बस्ती मंडल बस्ती राम बचन राम और उप निदेशक कृषि बस्ती अशोक कुमार गौतम ने किसानों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि इससे किसानों को खेती-किसानी में आसानी होगी। प्रशिक्षण दल में कृषि, रेशम विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी विभाग के किसान हैं। इसमें चौधरी मो. इसहाक अहमद, आयुष यादव, विनोद कुमार सिंह सहित एनएफएसएम सलाहकार अजीत त्रिपाठी, एसएमएस अजय शंकर प्रजापति सहित सर्वेश कुमार वरिष्ठ सहायक उपस्थित रहे। संवाद