फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Farmers demonstrated for non-procurement of paddy

धान खरीद न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Fri, 07 Jan 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated for non-procurement of paddy
धान क्रय केंद्र बस्थनवां पर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : BASTI
धान खरीद न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

टोकन के बाद भी केंद्र पर धान नहीं खरीदने का आरोप
बस्थनवां क्रय केंद्र पर तीन बजे तक नहीं पहुंचे प्रभारी
विक्रमजोत (बस्ती)। क्षेत्र के धान क्रय केंद्र बस्थनवां पर शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे किसान अपनी उपज लेकर पहुंचे तो केंद्र पर ताला लटकता मिला। दिन में तीन बजे तक प्रभारी केंद्र नहीं पहुंचे तो किसानों का धैर्य टूटने लगा और उन्होंने केंद्र पर ही प्रदर्शन करके नारेबाजी की।

रानीपुर के किसान अशोक यादव व सुभाष चंद्र ने बताया कि धान बेचने के लिए उनको एक जनवरी का टोकन मिला था। तब से लगातार धान लेकर क्रय केंद्र आ रहे हैं, लेकिन वहां पर ताला लटक रहा है। अशोक ने बताया कि केंद्र प्रभारी फोन भी नहीं उठा रहे हैं। वहीं किसान दिनेश तिवारी, जिलाजीत वर्मा ने आरोप लगाया कि क्रय केंद्र प्रभारी उनसे उनकी उपज 16 रुपये प्रति क्विंटल खरीदने की बात कर कह रहे हैं। किसानों ने बताया कि एसडीएम सहित पीसीएफ के कई अधिकारियों के संज्ञान में समस्या लाई जा चुकी है, लेकिन कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। क्षेत्र के करीब दर्जनभर किसानों ने केंद्रीय उपभोक्ता भंडार बस्थनवां परिसर में प्रभारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। एआर को-आपरेटिव प्रेम चंद्र प्रजापति ने बताया कि यदि टोकन के बाद भी किसानों से धान खरीद नहीं की जा रही है तो केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed