{"_id":"66a96d89ba47e0eb2e0eba04","slug":"farmer-killed-by-bull-basti-news-c-207-1-sgkp1006-121359-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: किसान को सांड़ ने पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: किसान को सांड़ ने पटककर मार डाला
Wed, 31 Jul 2024 04:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 31 Jul 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। लखनहट निवासी 45 वर्षीय किसान को सांड़ ने पटककर मार डाला। घटना से गांव में मातम पसर गया। जबकि मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव के लोगों में सांड़ को लेकर भय पैदा हो गया है। लोग खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, लखनहट निवासी विशाल धर दुबे खेती कर परिवार की जीविका चलाते थे। मंगलवार की शाम को धान की फसल देखने खेत में गए थे। गांव के लोग बताते हैं कि लौटते समय रास्ते में सांड़ मिल गया। उसने विशाल पर हमला बोल दिया। मौके पर ही उनके नाक और कान से खून आ गया। परिवार के लोग गांव वालों की मदद से अस्पताल ले जाने लगे। मगर, रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। उनके एक तीन साल का बेटा और पांच साल की बेटी है। पुलिस को सूचना दी गई है। परिवार के लोग शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को सौंपना चाहते हैं। संवाद