फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fariduddin became the RTO administration of the township

Basti News: फरीदउद्दीन बने बस्ती के आरटीओ प्रशासन

Wed, 05 Jul 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 05 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fariduddin became the RTO administration of the township
बस्ती। संभागीय परिवहन कार्यालय में नौ महीने बाद आरटीओ प्रशासन के पद पर फरीदउद्दीन की तैनाती हुई है। अलीगढ़ में आरटीओ प्रवर्तन के पद पर कार्यरत फरीदउद्दीन ने बस्ती कार्यालय पहुंच कर अपना कार्य भार ग्रहण किया।
विज्ञापन

अक्तूबर 2022 में बस्ती में तैनात आरटीओ प्रशासन सगीर अहमद की प्रोन्नति उप परिवहन आयुक्त के पद पर हो गई थी। तभी से यहां का कार्यभार आरटीओ प्रवर्तन रविकांत शुक्ला देख रहे थे। कार्यभार ग्रहण करने आए फरीदउद्दीन का स्वागत आरटीओ प्रवर्तन रविकांत शुक्ला, एआरटीओ पंकज कुमार सिंह, आरआई संजय दास, डीबीए राकेश तिवारी व प्रधान सहायक सभाजीत पाल समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नये आरटीओ ने कार्यालय में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से परिचय लिया और उनके पटल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में समय से पहुंच कर जनता से जुड़ी किसी भी कार्य को तत्काल निराकरण करने का निर्देश दिया। कहा कि सभी विभागीय कार्य ऑनलाइन कर दिए गए हैं। इसलिए बिचौलियों व दलालों के चक्कर में पड़ने की कोई जरूरत नहीं है। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यालय परिसर में दलालों के प्रवेश पर निरोधात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया। आरटीओ फरीदउद्दीन लखनऊ के मूलनिवासी हैं। 1999 बैच के पीसीएस व 2001 से परिवहन विभाग में कार्यरत कार्यरत हैं। इसके पहले बरेली, बदायूं, अयोध्या व बलरामपुर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed