{"_id":"648b67e45d6d8417cd0d2255","slug":"family-members-met-ig-demanded-sit-probe-basti-news-c-207-1-sgkp1002-26-2023-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म से किशोरी से मौत मामला: आईजी से मिले परिवार के लोग, एसआईटी जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म से किशोरी से मौत मामला: आईजी से मिले परिवार के लोग, एसआईटी जांच की मांग
Fri, 16 Jun 2023 03:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Updated Fri, 16 Jun 2023 03:02 PM IST
सार
आईजी से भेंट करने के बाद मृतका के पिता ने बताया कि पूरे क्षेत्र को यह बात काफी समय से खटक रही थी कि बिना किसी ज्ञात आय के कुंदन सिंह लग्जरी गाड़ी और आलीशान मकान के लिए धन कहां से आ रहा है। चूंकि उसके साथ पुलिस और सफेदपोश हस्तियों को देखा जाता था,इसलिए डर के मारे कोई कुछ बोलता नहीं था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
दरिंदगी की शिकार किशोरी के परिवार के लोगों ने बृहस्पतिवार को पुलिस महानिरीक्षक से मुलाकात की। आरोपी कुंदन सिंह की एसआईटी जांच कराने की मांग की। आईजी को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि वह कुंदन सिंह गिरोह बनाकर अवैध शराब का धंधा करता था।
विज्ञापन
मृतका के परिवार के लोगों को शक है कि उसी की कमाई से वह तमाम अनैतिक गतिविधियों में लिप्त है। आईजी आरके भारद्वाज ने उन्हें जांच कराने का आश्वासन दिया है। माना जा रहा है कि यदि एसआईटी जांच हो गई तो आरोपी कुंदन सिंह से पुलिस और सफेदपोश लोगों के गठजोड़ की कलई खुल जाएगी।
विज्ञापन
पिता ने उन्हें दिए ज्ञापन में लिखा है कि बुधवार को जब विवेचक रामेश्वर यादव घटना स्थल का निरीक्षण करने गए थे तो वहां कमरे में रखी अवैध शराब का जखीरा मिला था। जिससे स्पष्ट है कि कुंदन सिंह और उसके सहयोगी अवैध शराब के धंधे में लिप्त हैं।
विज्ञापन
ऐसे में उसकी और उसके गिरोह की जांच एवं उन लोगों की पुलिस से गठजोड़ की एसआईटी जांच आवश्यक है। बता दें कि दरिंदगी की घटना जिस मकान में हुई थी उसके एक कमरे में बुधवार को 225 पाउच देसी शराब बंटी बबली व 42 पाउच अंग्रेजी शराब गत्ते में बरामद की गई थी।
आईजी से भेंट करने के बाद मृतका के पिता ने बताया कि पूरे क्षेत्र को यह बात काफी समय से खटक रही थी कि बिना किसी ज्ञात आय के कुंदन सिंह लग्जरी गाड़ी और आलीशान मकान के लिए धन कहां से आ रहा है। चूंकि उसके साथ पुलिस और सफेदपोश हस्तियों को देखा जाता था,इसलिए डर के मारे कोई कुछ बोलता नहीं था। उनका मानना है कि अगर गंभीरता से जांच की जाए तो कई अनैतिक कार्यों का पर्दाफाश हो सकता है।
जांच का दायरा बढ़ते ही मची खलबली
किशोरी से दरिंदगी के मामले की तफ्तीश का दायरा बढ़ते ही पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई है। बुधवार को विवेचक ने सब्जी व्यवसायी और मेडिकल स्टोर संचालक का बयान दर्ज किया था। इसके बाद ऐसे लोगों को मानो सांप सूंघ गया है जो किसी न किसी रूप में कुंदन सिंह एंड कंपनी से मेलजोल रखते थे। सूत्रों के मुताबिक कई पुलिस कर्मियों के चेहरे से हवाइयां उड़ रही हैं।
अवैध कब्जे को लेकर नोटिस जारी
सरकारी भूमि पर बने कुंदन सिंह के अय्याशी के अड्डे को ध्वस्त कराने के लिए तहसील हर्रैया की तरफ से नोटिस जारी कर दिया गया है। कुंदन सिंह से चक मार्ग की भूमि पर बनाए मकान के संबंध में जवाब मांगा गया है। यह नोटिस उसके खिलाफ तहसीलदार न्यायालय में दाखिल 115सी के तहत वाद में जारी किया गया है। एसडीएम हर्रैया गुलाब चंद ने बताया कि नोटिस के जवाब का इंतजार किया जा रहा है। यदि कोई वाजिब जवाब नहीं मिलता है तो एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए मकान तोड़कर चकमार्ग की भूमि खाली करा ली जाएगी।
10 दिन पहले बिरऊपुर में हुई थी घटना
घर से सब्जी लाने निकली गौर थानाक्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी का एक किलोमीटर दूर बिरऊपुर के पास पांच जून को खून से लथपथ शव मिला था। पोस्टमार्टम में उसके साथ दरिंदगी की बात सामने आई थी। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग जिंदा होने की उम्मीद में पास के एक निजी डाक्टर के पास ले गए, लेकिन डाक्टर ने बताया कि उसकी करीब घंटे भर पहले ही मौत हो चुकी है।
इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। पोस्टमार्टम में अप्राकृतिक दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने केस में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा को शामिल किया। इस मामले में राजन निषाद, कुंदन सिंह और एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर चुकी है।केस की विवेचना परशुरामपुर के एसएचओ रामेश्वर यादव कर रहे हैं।