फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fall down and died from Amrapali Express train

एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर किशोर की मौत

Tue, 17 May 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Fall down and died from Amrapali Express train
आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर किशोर की मौत
विज्ञापन

पैकोलिया (बस्ती )। आम्रपाली एक्सप्रेस पर बैठकर हरियाणा से अपने घर बिहार बेगूसराय जा रहे 16 वर्षीय किशोर की थानाक्षेत्र के रामापुर गांव के सामने ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। थानाध्यक्ष पैकोलिया दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि सुबह 7:25 बजे सूचना मिली कि रामापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो पता चला कि आम्रपाली ट्रेन सुबह 6.56 बजे गुजरी है जिससे किशोर गिरा है। मृतक के कपड़े की तलाशी ली गई तो एक स्मार्ट फोन मिला जिससे मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। पता चला कि रोशन कुमार अपनी मां के साथ बिहार जा रहा था। उसकी मां मौके पर पहुंच गई और मृतक की पहचान अपने पुत्र रोशन कुमार निवासी बीरपुर जिला बेगूसराय बिहार के रूप में की। शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed