फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   fake mobile brought from agra @ kanpur

आगरा और कानपुर से आता था नकली मोबिल

Sat, 21 Nov 2015 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थाने के पठान टोले में हुए नकली मोबिल का कारोबार
विज्ञापन
पिछले ढाई साल से चल रहा था और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। ये लोग कानपुर व आगरा से सस्ते मूल्य पर नकली मोबिल, डिब्बे और स्टिकर मंगाते थे।

बाद में ब्रांडेड कंपनियों के डिब्बे में उसे पैक कर उस पर उनका स्टीकर लगाकर मार्केट में सप्लाई करते थे। शुक्रवार को एसपी शिवहरि मीणा के समक्ष दोनों अाराोपी इमरान व विकास ने बताया कि वे ढाई साल से इस कारोबार में लगे थे।

इस कारोबार का मास्टर माइंड विकास उर्फ प्रिंस है। विकास ने बताया कि वह आगरा और कानपुर से नकली मोबिल मंगाने के साथ ही कंपनियों के डिब्बे और स्टीकर भी मंगाता था। नकली मोबिल सौ रुपए लीटर मिल जाता था।

उसे वह अपने कारखाने में ही पैक करता था। इसे मार्केट में डेढ़ सौ रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेचा जाता था। नकली मोबिल को मौलिक बनाकर उसे दुकानों पर पहुंचाने का काम इमरान करता था।

इमरान ने बताया कि नकली मोबिल की सप्लाई बस्ती के बजाय सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर में की जाती थी। नकली मोबिल आगरा और कानपुर से एक ट्रांसपोर्टर के जरिए आता था।

एसपी ने बताया कि गुरुवार को प्रभारी स्वाट टीम प्रदीप कुमार सिंह और चौकी प्रभारी दक्षिण दरवाजा सर्वेश राय की टीम ने मुखबिर की सूचना पर नकली मोबिल ऑयल के धंधेबाज दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। तीसरा अभियुक्त पप्पू उर्फ जगदंबा प्रसाद कसौधन पुत्र बाबूलाल गुप्ता निवासी पठान टोला थाना पुरानी बस्ती की गिरफ्तारी शेष हैं।

छापे में13 कंपनियों के मोबिल 1889 लीटर, नौ खाली ड्रम, पांच 25 लीटर के खाली गैलन, एक लीटर के 400 खाली डिब्बे, एक बोरी ढक्कन,  अटैची और झोले में रखे विभिन्न कंपनियों के करीब सात हजार रैपर मिले थ्ाे।

इसके अलावा दो तेल निकालने की मशीन, एक गेज मीटर, दो कीप, झोले में लेन-देन रजिस्टर व विभिन्न खातों में जमा रुपयों की पर्चियां, तीन मोबाइल सेट आदि बरामद हुए हैं। इमरान ने बताया कि बरामद मोबिल ऑयल नकली है। पठान टोला निवासी पप्पू उर्फ जगदंबा प्रसाद गुप्ता अपने घर पर ही पैकिंग करता था।

एसपी शिवहरि मीणा ने कहा कि नकली मोबिल खरीद कर उसे असली का रूप देकर ग्राहकों को बेचने वाले दुकानदारों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन पर भी धोखाधड़ी का केस दर्ज किया जाएगा।

पकड़े गए दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर पुलिए ऐसे दुकानदारों की सूची तैयार कर रही है। एसपी ने स्वाट टीम और पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed