फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Facebook friendship, settled down with lover

फेसबुक से हुई दोस्ती, प्रेमी के साथ बसा लिया घर

Sat, 12 Nov 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Facebook friendship, settled down with lover
फेसबुक से हुई दोस्ती, प्रेमी के साथ बसा लिया घर
विज्ञापन

हर्रैया (बस्ती)। फेसबुक पर चैटिंग के जरिए हुई दोस्ती के बाद क्षेत्र के एक गांव की युवती 400 किमी दूर रहने वाले प्रेमी से प्रेम कर बैठी। करीब पांच महीने पहले घरवालों से बिना बताए युवती प्रेमी के साथ उसके घर सैफई पहुंच गई। इधर, परिजनों ने अपहरण का केस दर्ज कराया था। छानबीन के बाद शुक्रवार को निरीक्षक अनीता यादव के साथ गई टीम ने युवती को उसके प्रेमी के घर से हिरासत में लिया और थाने ले आई।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवती की मैनपुरी जनपद के सैफई निवासी एंबुलेंस चालक से दोस्ती हो गई। चैटिंग के दौरान दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। बातचीत बढ़ती गई और दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई। पहली जुलाई को युवती घर से पूजा करने के बहाने निकली और प्रेमी के साथ उसके गांव पहुंच गई।
विज्ञापन

दोनों ने कानूनी रूप से विवाह भी कर लिया और पति-पत्नी के रूप में साथ रहने लगे। युवती के परिजनों ने मामले में अपहरण का केस दर्ज कराया। उसके बाद जांच में जुटी पुलिस को युवती के सैफई में होने की जानकारी मिली। निरीक्षक अनिता यादव के साथ उप निरीक्षक दिलीप सोनी व हरेंद्र यादव युवती के प्रेमी के घर पहुंच गए। युवती को साथ लेकर थाने ले आए। एसएचओ शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अपहरण का कसे दर्ज है। युवती को न्यायालय भेजा जा रहा है। बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed