फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Eyes filled with tears after watching the staging of Shri Ram-Bharat Milap

Basti News: श्रीराम-भरत मिलाप का मंचन देख छलक आईं आंखें

Sat, 17 Oct 2026 03:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Eyes filled with tears after watching the staging of Shri Ram-Bharat Milap
विक्रमजोत। विकास क्षेत्र के नियामतपुर गांव में आयोजित रामलीला में बृहस्पतिवार को राम वनवास, केवट प्रसंग और चित्रकूट में राम-भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन



मंचन में दिखाया गया कि महारानी कैकेयी के दो वरदान मांगने पर श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास मिलता है। पिता के वचन का मान रखते हुए श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के साथ वन को प्रस्थान करते हैं। शृंगवेरपुर में निषादराज श्रद्धापूर्वक उनके चरण पखारकर नाव से गंगा पार कराते हैं। चित्रकूट में श्रीराम के वनवास के दौरान पुत्र वियोग में राजा दशरथ प्राण त्याग देते हैं।
विज्ञापन




अयोध्या लौटने पर भरत को पूरे घटनाक्रम की जानकारी होती है तो वह श्रीराम को वापस लाने चित्रकूट पहुंचते हैं। दोनों भाइयों के मिलाप और संवाद का मार्मिक दृश्य देख दर्शक भावुक हो उठते हैं। भरत के आग्रह के बावजूद श्रीराम पिता के वचन का पालन करने पर अडिग रहते हैं। अंत में भरत उनकी खड़ाउं लेकर अयोध्या लौटते हैं और उनके प्रतिनिधि के रूप में राज्य संचालन का संकल्प लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




रामलीला में राजा दशरथ की भूमिका परशुराम मौर्य, कैकेयी की खुशी यादव, श्रीराम की रमाकांत मौर्य, सीता की अवनीश सविता, लक्ष्मण की सूरज मौर्य, भरत की अजय मौर्य, वशिष्ठ की राजेश पाल, शत्रुघ्न की नंदलाल यादव और निषादराज की भूमिका राधेश्याम सविता ने निभाई। दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed