{"_id":"66467dafc6c726edfb078bc4","slug":"eye-disease-aggravated-by-strong-sunlight-basti-news-c-207-1-sgkp1006-117211-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तेज धूप बढ़ा रही आंख की बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तेज धूप बढ़ा रही आंख की बीमारी
Fri, 17 May 2024 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 17 May 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए लगाएं चश्मा, धूल के कण पड़ने पर आंखों को कतई न रगड़ें
रगड़ने से आंख की कार्निया में हो सकता है घाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हवा के चलते उड़ रहे धूल और कण से आंख के मरीजों की संख्या बढ़ी है। आंख रगड़ने से कॉर्निया में घाव भी मिल रहा है। ऊपर से तेज धूप भी नुकसानदायक है। जिला अस्पताल में बीते सप्ताह से 20 फीसदी आंख के मरीज बढ़े हैं।
जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग के डॉ. शारिब सुहेल ने बताया कि हवा चलने से धूल उड़ रही है। खेती-बाड़ी का भी काम चल रहा है। इससे हवा में अति सूक्ष्म कण हैं। इसके आंखों में जाने से एलर्जी बढ़ रही है। इससे जलन, खुजली, आंखों से पानी गिरना, आंख लाल की समस्या हो जाती है। आंख रगड़ने से कॉर्निया में घाव भी मिल रहा है। इन मरीजों में बच्चों की संख्या अधिक है।
मेडिकल कॉलेज के पूर्व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वीपी त्रिपाठी ने बताया कि तेज धूप है। ऊपर से धूल भी उड़ रही है। इससे बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। धूल-कण जाने पर आंखों में दर्द और सूजन होती है। डॉक्टर को दिखाने में देरी करने और घर में रखी पुरानी ड्रॉप डालने से आंखों में दिक्कत बढ़ जाती है।
विज्ञापन
डॉ. शारिब सुहेल के अनुसार बचाव ही आंखों की सुरक्षा की सबसे बड़ी दवा है। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलते वक्त चश्मा जरूर पहनें। आंखों में दर्द होने पर ठंडे पानी से सिकाई करें। साफ पानी से आंखें धोएं, रगड़ें नहीं। डॉक्टर से परामर्श लेकर ड्रॉप डालें। वाहन चला रहे हैं तो हेलमेट पहनें और शीशा बंद रखें।