फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Extreme cold: Passengers seen shivering at the railway-bus station

ठंड का सितम : रेलवे-बस स्टेशन पर कांपते नजर आए यात्री

Wed, 22 Jan 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 22 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Extreme cold: Passengers seen shivering at the railway-bus station
रेलवे स्टेशन पर शाम सवा सात बजे ही इक्का-दुक्का यात्री नजर आए
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मौसम का तेवर बुधवार को काफी सर्द रहा। सुबह नौ बजे तक कोहरा और इसके बाद बादल घिरने से दिनभर गलन महसूस की गई। दोपहर दो बजे के आसपास कुछ देर के लिए हल्की धूप तो निकली। जबकि न्यूनमत पारा नाै डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।
मगर, उससे वातावरण पर खास फर्क नहीं पड़ा। रेलवे और बस स्टेशन पर यात्री ठंड से कांपते नजर आए। जिला अस्पताल में मरीज और तीमारदारों की भी गलन से हालत खराब रही।
विज्ञापन

बाजार में सन्नाटा पसरा रहा और सड़क पर आवाजाही भी कम दिखी। शाम होते ही फिर घना कोहरा छा गया। इससे यातायात पर विपरीत असर पड़ा। फोरलेन पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। गांधीनगर मुख्य बाजार में भी रात 8:30 बजे के बाद सन्नाटाा पसर गया। दुकानें भी बंद हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह बच्चों के लिए टिफिन तैयार करने में गृहिणियों को कड़ाके की ठंड से जूझना पड़ा। बच्चे भी ठिठुरते-कांपते आधे मन से स्कूल को निकले।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि तापमान बढ़ने की वजह से कोहरा छा गया। अनुमान है कि बुधवार को धूप अच्छी होगी।

मगर, कोहरा परेशान कर सकता है। उधर, रेलवे स्टेशन पर सुबह 10 बजे छपरा-मथुरा एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची तो सन्नाटा नजर आया। ट्रेन के भीतर भी यात्रियों की भीड़ कम नजर आई। प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री अनुभव मिश्र ने बताया कि उनकी ट्रेन पांच घंटे लेट बताई जा रही है। इसलिए इंतजार कर रहे हैं। प्रतीक्षालय में भी काफी कम यात्री नजर आए।
प्लेटफार्म के बाहर ऑटो चालक अलाव तापते नजर आए। ऑटो चालक तुलसीराम ने बताया कि ठंड के कारण सवारी बहुत कम निकल रही हैं। य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed