फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Extra buses to run during the festive season, making travel easier

Basti News: त्योहारी सीजन में चलेंगी अतिरिक्त बसें, सफर में होगी आसानी

Fri, 16 Oct 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Extra buses to run during the festive season, making travel easier
बस्ती। त्योहारी सीजन के साथ दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने राहत दी है। दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और मेरठ के यात्रियों की सहूलियत के लिए स्पेशल बसों का संचालन शुरू होगा। इसके लिए निगम ने कार्ययोजना बनाई है।
विज्ञापन

एआरएम कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि दिवाली पर परदेस से घर आने-जाने में यात्रियों को दिक्कत होती है। अभी तक दिल्ली के लिए निगम की दो बसें चलती थीं, अब संख्या बढ़ाकर पांच कर दी गई है। कानपुर के लिए तीन, लखनऊ के लिए पांच, मेरठ के लिए दो और अयोध्या के लिए कई बसें चलेंगी। इससे त्योहार पर घर आने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

बताया कि बसों का समय दिल्ली के लिए सुबह 4 बजे से शाम तक बसें मिलेंगी। कानपुर के लिए सुबह 5 बजे लेकर दोपहर तक बसें मिलेंगी। लखनऊ और अयोध्या के लिए बसें क्रमवार चलती रहती हैं। बताया कि छठ पूजा तक सभी चालकों और परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि यात्रियों के साथ व्यवहार अच्छा रखें। जहां सवारी अधिक मिलेंगे बस रोककर उन्हें बैठाएंगे। इसके अलावा लोकल रूट पर भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। गोरखपुर और देवरिया के लिए भी बसें चलेंगी। दशहरा के दिन विशेष बसों का भी संचालन होगा। अयोध्या से लेकर अन्य रूटों पर बसें जाएंगी। अभी जौनपुर और बलरामपुर के लिए भी बसें चल रही हैं। बताया कि निगम के बेड़े में 101 बस निगम की जबकि 38 बसें अनुबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed