फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Expressed displeasure after seeing the dirt in the school bathroom

Basti News: विद्यालय के बाथरूम में गंदगी देख जताई नाराजगी

Thu, 18 Dec 2025 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure after seeing the dirt in the school bathroom
किक्रमजोत ब्लाक के आंगनवाड़ी केंद्र का जायजा लेतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह । संवाद - फोटो : 1
विक्रमजोत। केशवपुर और शंकरपुर आंगनबाड़ी केंद्रों का बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने निरीक्षण किया। विद्यालय के बाथरूम में गंदगी देख नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सफाई कर्मी रमेश चंद्र और राम प्रसाद को कड़ी फटकार लगाते हुए सीडीपीओ बलराम सिंह से इनके विरुद्ध करने के निर्देश दिए।
बता दें कि दोपहर करीब एक बजे जनपद की सीमा घघौवा पर विक्रमजोत बाल विकास परियोजना अधिकारी बलराम सिंह और प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने एकता सिंह का स्वागत किया। इसके पश्चात टीम हाईवे किनारे स्थित आंगनबाड़ी केंद्र केशवपुर पहुंचीं।
विज्ञापन

यहां प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह के साथ रसोई घर का निरीक्षण किया और तहरी का स्वाद चखा। उन्होंने बच्चों से गिनती और एबीसीडी सुना और गर्भवती पूजा पत्नी मनोज की गोद भराई कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ सीडीपीओ ने भगवान श्रीरामचंद्र की प्रतिमा एकता सिंह को भेंट की। तत्पश्चात टीम शंकरपुर प्राथमिक विद्यालय में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंची, जहां गर्भवती उर्मिला पत्नी दिलीप कुमार की गोद भराई तथा रोशनी नामक बच्ची का अन्नप्राशन कराया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सेविका कुमुद सिंह, सरिता सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन लता, कृष्णावती सिंह, विजय द्विवेदी, कुसुम लता रानी, हर्ष कुमारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed