फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Express trains continue to be delayed, leaving passengers frustrated

Basti News: एक्सप्रेस ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, यात्री परेशान

Mon, 08 Jun 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 08 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Express trains continue to be delayed, leaving passengers frustrated
- राप्ती सागर एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से पहुंची
विज्ञापन





बस्ती। भीषण गर्मी में जहां घरों में नहीं रहा जा रहा है, वहीं एक्सप्रेस ट्रेनों का लेट लतीफी जारी रहने से यात्रियों को कई घंटे तक ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठना पड़ रहा है। तेज धूप और भीषण गर्मी के चलते यात्रियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। रविवार को जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4:30 घंटे की देरी से आई।


पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चल रही है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। रेलवे समय सारणी के अनुसार, जो ट्रेनें लेट चल रही हैं, उनमें पुणे-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस 3 घंटे, मोरध्वज एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 3:30 घंटे, गोमती नगर स्पेशल एक्सप्रेस 4 घंटे, सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटे और बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल अपने निर्धारित समय से 3:30 घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन की ओर से रविवार को जाने वाली आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल एक्सप्रेस और गोरखपुर-गोंडा अप और डाउन पैसेंजर ट्रेन निरस्त रही। इससे यात्रियों को आने-जाने में काफी दिक्कत उठानी पड़ी। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से कई जगहों पर रेल मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं और कुछ स्थान पर ब्लॉक व काॅशन चल रहा है, जिससे ट्रेनें लेट हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed