फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Express train started running on Gorakhpur-Gonda railway route

Basti News: गोरखपुर-गोंडा रेल मार्ग पर दाैड़ने लगी एक्सप्रेस ट्रेन

Thu, 24 Oct 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 24 Oct 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Express train started running on Gorakhpur-Gonda railway route
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। 14 अक्टूबर से निरस्त चल रही ग्वालियर-बरौनी अप और डाउन एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन रेलवे बोर्ड ने बुधवार से शुरू कर दिया। इससे यात्रियों को कुछ राहत मिली है।
अन्य एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों के लिए यात्रियों को अभी चार दिन और इंतजार करना पड़ेगा। जबकि कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को डायवर्ट कर प्रयागराज, कानपुर व अयोध्या कैंट, बाराबंकी के रास्ते चलाया जा रहा है। इससे यात्रियों की ट्रेनें छूट जा रही हैं
विज्ञापन

डोमिनगढ़-जगतबेल के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य और डोमिनगढ़-गोरखपुर के बीच तीसरी लाइन के प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 14 अक्टूबर से मेगा ब्लॉक दिए जाने के कारण पैसेंजर सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त करते हुए कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली के चलते बड़े शहरों से घर आने के लिए यात्रियों की संख्या इन दोनों ट्रेन व रोडवेज बसों में बढ़ गई है।
यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए रेलवे बोर्ड की ओर से 27 अक्टूबर तक निरस्त चल रही ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन को चालू कर दिया गया है। इससे ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को थोड़ी राहत मिल गई है।

यह ट्रेन बुधवार को बस्ती रेलवे स्टेशन पर सुबह छह बजे पहुंची है और 6:05 बजे आगे के लिए रवाना हो गई। सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को रूट डायवर्ट की गई ट्रेनों को लेकर हो रही है। क्योंकि एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग-अलग रूटों से डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed