फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Excuse of illness will not work in elections

Basti News: चुनाव में नहीं चलेगा बीमारी का बहाना, 20 मार्च को होगा स्वास्थ्य परीक्षण

Wed, 20 Mar 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 20 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Excuse of illness will not work in elections
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अ​धिकारियों के साथ बैठक किया। सूचना विभाग
- विभिन्न विभागों से 115 कर्मचारियों के स्वास्थ्य खराब होने की आई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा चुनाव में ड्यूटी से बचने के लिए बीमारी का बहाना नहीं चलेगा। जिन कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य खराब होने की सूचना दी गई है डीएम ने उनके मेडिकल परीक्षण कराने का निर्देश दिया है। 20 मार्च को विकास भवन में मेडिकल बोर्ड इन कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगा।
निर्वाचन संबंधी कार्याें के लिए तैयार रिपोर्ट में विभिन्न कार्यालयध्यक्षों की ओर से कुल 115 कर्मचारियों को अत्यंत गंभीर बीमारी से ग्रसित दर्शाया गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम /जिला निर्वाचन अधिकारी अंद्रा वामसी ने सीएमओ को निर्देशित किया कि पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष डॉक्टर की टीम गठित कर सभी बीमार बताए जा रहे कर्मचारियों का मेडिकल परीक्षण कराया जाए। यह भी निर्देश दिया कि भविष्य में जो भी कर्मचारी स्वास्थ्य आधार पर निर्वाचन ड्यूटी से मुक्ति चाहते हैं, उनकी जांच मेडिकल बोर्ड से अवश्य कराई जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कार्मिकों की तैनाती, प्रशिक्षण शेड्यूल, सुरक्षा एवं अन्य बिंदुओं पर भी समीक्षा की। निर्देश दिया कि किसान इंटर कॉलेज एवं किसान डिग्री कॉलेज में 20 से 25 अप्रैल के बीच प्रशिक्षण के दौरान यहां पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाए। पुलिस अधिकारी कृषि उत्पादन मंडी समिति का निरीक्षण करके सुरक्षा व्यवस्था एवं बैरिकेडिंग तथा ट्रैफिक प्लान के बारे में कार्य योजना तैयार कर लें। कहा कि मंडी परिषद से ही मतदान पार्टियों की रवानगी की जाएगी। विधानसभावार कार्मिकों को ड्यूटी ऑर्डर, स्टेशनरी तथा ईवीएम मशीन प्राप्त करने के लिए 15 से 20 काउंटर अवश्य लगाए जाए। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 85 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का घर पर ही मतदान करने की व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने पोस्ट बैलेट, कार्मिकों को इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट निर्गत करने तथा उनके द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। इसके लिए परियोजना निदेशक राजेश झा को प्रभारी नामित किया गया है।डीएम ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि अपने क्षेत्र के सभी लाइसेंसी शस्त्र धारकों का शस्त्र 24 घंटे के भीतर जमा कराकर सूचित करें। इस अवधि में शस्त्र न जमा करने वाले लाइसेंस धारकों की अलग से सूची उपलब्ध कराए। ताकि उनके निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकें। क्रिटिकल एवं बरनरेबुल मतदेय स्थल का एसडीम, सीओ, थानाध्यक्ष भ्रमण करके रिपोर्ट प्रस्तुत करें। गुंडा एक्ट में दर्ज मामलों में जिला बदर करने के लिए भी निर्देशित किया। प्रत्येक राजस्व ग्राम के कानूनगो, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारी एवं अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों का फोन नंबर लेकर कम्युनिकेशन प्लान अपडेट कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद डीएम और एसपी ने अधिकारियों के साथ किसान डिग्री कॉलेज तथा किसान इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्था का जायजा लिया। कमरों की सफाई तथा पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed