{"_id":"62a4d404db9c2a4e375bb3e9","slug":"excise-minister-asked-patients-whether-food-is-available-or-not-basti-news-gkp439999172","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी मंत्री ने मरीजों से पूछा-भोजन मिलता है या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी मंत्री ने मरीजों से पूछा-भोजन मिलता है या नहीं
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज से जानकारी लेते आबकारी मंत्री।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी मंत्री ने मरीजों से पूछा-भोजन मिलता है या नहीं
जिला अस्पताल का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था
बस्ती। प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेद्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने जिला अस्पताल में व्यवस्था का जायजा लिया। वार्ड में भर्ती मरीजों से भोजन, नाश्ता के बारे में जानकारी ली। यह भी जाना डॉक्टर बाहर की दवा तो नहीं लिखते हैं।
उन्होंने चिर्ल्डेन, एनआरसी और पीकू वार्ड का भी निरीक्षण किया। तीमारदारों से भी व्यवस्था के बारे में पूछा। इस दौरान विधायक अजय सिंह, महेश शुक्ला, डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी आशीष श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर, डॉ. एसपी सिंह, एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन, डॉ. सीके वर्मा, एसआईसी डॉ. आलोक वर्मा आदि मौजूद रहे।
गौर प्रतिनिधि के अनुसार राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल से सर्किट हाउस सभागार में उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि के नेतृत्व में गौर व बभनान बाजार के व्यापारी संगठनों ने राज्यमंत्री को समस्याओं को अवगत कराया। उद्योग व्यापार संगठन गौर बाजार के अध्यक्ष अजय कसौधन, महामंत्री नवाब किशन कसौधन व बभनान बाजार के अध्यक्ष राधेश्याम जयसवाल ने व्यापारियों के साथ राज्यमंत्री को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कहा कि जिले में कसौधन समाज के लोगों को पिछड़ी जाति का प्रमाणपत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर संपूर्णानंद जयसवाल, आकाश कसौधन, राहुल कसौधन, सुनील गुप्ता, माता प्रसाद, ध्रुव चंद, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
हर्रैया में मलिन बस्ती का जाना हाल
हर्रैया। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर हो रहे क्रियान्वयन का सच जानने के लिए प्रदेश के आबकारी व मद्य निषेध राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने शनिवार को नगर पंचायत के आंबेडकरनगर वार्ड की मलिन बस्ती का निरीक्षण किया।
क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह के साथ पहुंचे राज्यमंत्री ने लोगों से सीधा संवाद किया। कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों की मदद के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उसके कार्यकाल में केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं किया जाता था। उन्होंने किसान सम्मान निधि, पीएम आवास व फ्री राशन जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इससे लोगों के जीवन में बदलाव और खुशहाली आई है। क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार सिंह ने नगर पंचायत में स्टेडियम व पार्क के निर्माण की मांग करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इससे पहले वार्ड में पहुंचने पर भाजपा नेता कुंवर ध्रुव नारायण सिंह, नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, मन बहाल सिंह, संजय राव व विमलेंद्र सिंह आदि ने दोनों नेताओं का स्वागत किया।