फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   exams will be held at 9 centers

नौ अगस्त को नौ केंद्रो पर 2650 अभ्यर्थी देगें परीक्षा

Thu, 06 Aug 2020 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
exams will be held at 9 centers
तहसील सभागार में बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर जोनल मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में बैठक हुई। - फोटो : BASTI
नौ अगस्त को नौ केंद्रों पर 2650 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन

यातायात रहेगा बहाल, प्रवेश पत्र के साथ आने-जाने की अनुमति
बस्ती। नौ अगस्त को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 के तैयारी को लेकर बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में एडीएम रमेश चंद्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिले में परीक्षा के लिए नौ केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे की बीच होगी।
जिले में कुल 2650 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षार्थियों को एक घंटा पहले सेंटर पर पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा को सकुशल और नकल विहीन कराने के लिए जोनल, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। परीक्षा के दिन केंद्रों पर कोषागार से पेपर लाने की जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट को सौपी गई है। जिले के शिवहर्ष किसान डिग्री कॉलेज, महिला महाविद्यालय, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीआरएस इंटर कॉलेज, एपीएन डिग्री कॉलेज, खैर इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। महिला महाविद्यालय को छोड़कर सभी केंद्रों पर तीन सौ परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सदर को जोनल मजिस्ट्रेट और उप संचालक चकबंदी, बंदोबस्त अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी और जिला गन्ना अधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। बस्ती, हरैया, भानपुर और रुधौली के तहसीलदार, चकबंदी अधिकारी बस्ती, सोनूपार, हरैया, मुंडेरवा और उपायुक्त उद्योग को स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप मे तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क पहने परीक्षार्थियों को केंद्र में जाने की होगी इजाजत
एडीएम रमेश चंद्र ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक, निजी यातायात बहाल रहेंगे। उस दिन टैंपो, टैक्सी व सरकारी बसें आठ और नौ को चलेंगी। शासन ने सभी अभ्यर्थियों को उनके प्रवेश पत्र के साथ आने जाने की अनुमति दी है। परीक्षा केंद्र के कमरों और कुर्सी मेज को एक दिन पहले सैनिटाइज कराया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों को तापमान मापने और मास्क पहने के बाद ही सेंटर में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को घड़ी, मोबाइल, कैल्कुलेेटर कापी किताब ले जाने की मनाही होगी और परीक्षा केंद्र में किसी बाहरी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed