{"_id":"57127ed64f1c1b966d4a6abd","slug":"examining-the-works-palika","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका के निर्माण कार्यों की जांच हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका के निर्माण कार्यों की जांच हो
basti
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने जिलाधिकारी को दस सूत्री ज्ञापन दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर शनिवार को व्यापारी लामबंद हो गए। व्यापारियों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया और नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की जांच की मांग की।
बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आह्वान पर व्यापारी शनिवार को कलेक्ट्रेट पर एकत्र हुआ। इसके बाद जिलाध्यक्ष आनन्द राजपाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी को दस सूत्री ज्ञापन दिया गया। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि नगर पालिका में इस समय भ्रष्टाचार चरम पर है। अधिकारी से लेकर नगर पालिका के जनप्रतिनिधि सब मिले हुए हैं।
व्यापार मंडल के लंबे संघर्ष के बाद नगर पालिका ने 21 मार्च को सड़कों के निर्माण के लिए समाचार पत्रों में टेंडर प्रकाशित किए थे, जिसे गुपचुप तरीके से बाद में बगैर किसी को बताए निरस्त कर दिया गया। रेलवे स्टेशन से दक्षिण दरवाजा तक, करुआ बाबा चौक से दक्षिण दरवाजा तक, रौता चौराहा से बड़ेबन तक, कटरा तिराहा से मूड़घाट तक सड़क और दोनों पटरियों पर नाली निर्माण का कार्य अविलंब कराया जाए।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से करूआ बाबा चौक तक की सड़क का निर्माण हॉटमिक्स प्लांट से कराया जाए। चौबे नगर, पचपेड़िया में 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले खंड़जा व मिट्टी का कार्य के घोटाले की भी जांच कराई जाए।
इस मौके पर जिला मंत्री सूर्य कुमार शुक्ल, रविन्द्र पाल सिंह, गौरव भारत, अदालत प्रसाद, अतुल अरोरा, परशुराम चौधरी, विनोद पाल, हरि चौधरी, सुधीर पांडेए, श्याम लाल पंसारी, बैजनाथ अग्रहरी, अरविंद कुमार, मोहम्मद आलम आदि मौजूद रहे। इस संबंध में नगरपालिका अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि आरोप लगाना व्यापारियों की आदत होती है। अब चुनाव नजदीक आ रहा है। इसलिए व्यापारी नगरपालिका के कामकाज की जांच कराए जाने की मांग कर रहे हैं।