{"_id":"65d4fab00353d347950c6c1a","slug":"examination-center-built-40-km-away-basti-news-c-207-1-bst1001-111755-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 40 किमी दूर बनाया गया परीक्षा केंद्र, विद्यार्थी- अभिभावक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 40 किमी दूर बनाया गया परीक्षा केंद्र, विद्यार्थी- अभिभावक परेशान
Wed, 21 Feb 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
मानक से अधिक दूरी पर बनाए गए परीक्षा केंद्र को लेकर उठा रहे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए हुए केंद्र निर्धारण में मानक का ध्यान न देने का आरोप लग रहा है। परीक्षार्थियों का सेंटर 10 किमी से अधिक दूरी पर बना दिया गया है। इससे अभिभावकों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। शहर के श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के 122 विद्यार्थियों का सेंटर 40 किमी दूर गौर क्षेत्र के एचएलवी इंटर कॉलेज हलुआ बाजार ममें बनाया गया है।
हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8रू30 बजे से शुरू होगी। ऐसे में परीक्षार्थियों के 40 किमी की दूरी तय कर परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना चुनौती पूर्ण हो गया है। कुछ परीक्षार्थी संसाधन की व्यवस्था न होने से परेशान हैं। वह अपने साथ पढ़ने वाले विद्यार्थियों से मदद मांग रहे हैं। कुछ आसपास के क्षेत्र में अपने परिचितों के यहां ठहराव की व्यवस्था बना रहे हैं। मानक से अधिक दूरी पर परीक्षा केंद्र बनाए जाने से परीक्षार्थी और उनके अभिभावकों में नाराजगी है।
अभिभावक अमृत कुमार का कहना है कि हाईस्कूल के बच्चे अकेले 40 किमी का सफर नहीं कर सकते हैं। उनका सेंटर मानक के अनुरूप नहीं बनाया गया है। इसका खामियाजा अभिभावकों को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि केंद्र निर्धारण के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद से संशोधन के लिए जिला स्तरीय समिति से सुझाव मांगे गए थे। मगर, जिम्मेदारों ने इसमें रुचि नहीं ली। इस संबंध में डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि परिषद की ओर से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन किया गया है। परिषद की ओर से त्रुटि सुधार के लिए मौका दिया गया था। मगर, कुछ परीक्षा केंद्रों के प्रभारी ने त्रुटि सुधार में कोई रुचि नहीं दिखाई।