फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ex pradhan in fir logged

Basti News: ग्राम पंचायत के धन का बंदरबांट करने में पूर्व प्रधान समेत पांच नामजद

Wed, 26 Jul 2023 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
ex pradhan in fir logged
बस्ती। सल्टौआ गोपालपुर ब्लाॅक के जिनवा ग्राम पंचायत में सरकारी धन के बंदरबांट का मामला सामने आया है। वाल्टरगंज पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों को नामजद किया है। जिसमें पूर्व ग्राम विकास अधिकारी, रोजगार सेवक भी शामिल बताए गए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में जनहित संस्था के कुंवर ब्रह्मदेव उपाध्याय निवासी कन्थुई थाना सोनहा ने न्यायालय में तहरीर दी, जिसमें आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत जिनवा में विपक्षियों ने साजिश के तहत मार्च 2020 में सरकारी धन का गलत तरीके से प्रयोग कर उसे आपस में बांटकर अनुचित लाभ हासिल करने के मकसद से गबन किया। थानाध्यक्ष नारायन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पूर्व ग्राम प्रधान अरुण कुमार उर्फ मुन्ना शुक्ला, पूर्व ग्राम विकास अधिकारी अजय कुमार, रोजगार सेविका प्रतिभा शुक्ला, आयुष ट्रेडर्स की प्रोपराइटर रेनू शुक्ला निवासीगण जिनवा ब्लॉक सल्टौआ के अलावा अवर अभियंता मनरेगा विकास क्षेत्र सल्टौआ के अलावा अन्य अधिकारी अज्ञात के खिलाफ गबन केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed