फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   EX CM Akhilesh yadaw birthday organised

सपाइयों ने केक काट कर मनाया अखिलेश का जन्मदिन

Sat, 02 Jul 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
EX CM Akhilesh yadaw birthday organised
सपाइयों ने केक काट कर मनाया अखिलेश का जन्मदिन
विज्ञापन

बस्ती। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 49वां जन्म दिन मनाया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के प्रदेश में दिए गए योगदान पर चर्चा की गई।
शहर के हाईवे स्थित सपा कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष जावेद पिंडारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में केक काटा गया। सपा विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव युवाओं, छात्रों, गरीबों व अल्पसंख्यकों के साथ ही जन-जन की उम्मीद हैं।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव ने अखिलेश यादव के योगदान को विस्तार से बताया। इस मौके पर श्याम नारायन उर्फ कक्कू शुक्ला, जमील अहमद, समीर चौधरी, हाफिज इलियास, अरविन्द सोनकर, फूलचन्द श्रीवास्तव, गुलाब चन्द्र सोनकर, राजेन्द्र चौरसिया, अमरेन्द्र कुमार पांडेय ‘शिबलू’ भोला पांडेय व बाबूराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम अखिलेश के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने मरीजों में बांटे फल
भानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव के 49वें जन्म दिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला सचिव जीतेन्द्र यादव व अमर पटवा के नेतृत्व में शुक्रवार को सीएचसी भानपुर मे भर्ती मरीजों में फल वितरित किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु की प्रार्थना की। इस मौके पर प्रमोद चौधरी, मंजीत कुमार, विपिन कुमार चौधरी, राकेश यादव, आकाश कुमार निगम, पंकज राजभर, भगत, राजभर, राहुल कुमार, धनराज पंडित, शानू आदि मौजूद रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश का जन्मदिन मनाया
सोनहा। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 49 वां जन्मदिन भानपुर में मनाया गया। पार्टी जिला सचिव जितेंद्र यादव व अमर पटवा के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने सीएचसी पर मरीजों को फल वितरित किया। मौके पर प्रमोद चौधरी, मंजीत, विपिन चौधरी, राकेश यादव, आकाश कुमार, पंकज राजभर, भगत राजभर, राहुल, धनराज, शानू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed