{"_id":"5a4a7d3b4f1c1b3c3d8c11a9","slug":"everybody-greetwd-to-another-on-first-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभकामनाओं में बीती पहली जनवरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभकामनाओं में बीती पहली जनवरी
basti
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
उपहार देने के लिए गुलदस्ते खरीदते लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती/बभनान।
आठ डिग्री सेल्सियस तापमान में भी नववर्ष के स्वागत में रत्तीभर कोर-कसर नहीं दिखी। कोहरे सेे ढकी सुबह से लेकर देर रात तक मंगल कामनाओं के आदान-प्रदान का सिलसिला चलता रहा। सोशल मीडिया के सतरंगी संसार में न्यू-ईयर के ई-कार्ड्स जैसे माध्यम से मनोभावों को व्यक्त किया।
सोमवार को सबसे ज्यादा गहमागहमी फूल व गुलदस्ते की दुकानों पर दिखी। युवाओं खासकर टीन एजर्स ने हमउम्र दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की। हालांकि कटेश्वरपार्क, बड़ेवन में ज्यादा गहमागहमी नहीं रही लेकिन होटल-रेस्तराओं में खूब भीड़ रही। पहले दिन घर से लेकर दफ्तरों, रेस्तरां आदि में जहां जो भी मिला, वह सामने वाले से पहला शब्द नववर्ष की मंगल कामना वाला रहा। 31 दिसंबर को आधी रात तक युवाओं ने अलग-अलग ढंग से जश्न मनाया। कोई होटल में ठुमके लगाता रहा तो कोई दोस्तों के साथ रेस्तरां में नए साल का स्वागत कर रहा था।
छात्रों ने धूमधाम से मनाया नव वर्ष
नए वर्ष को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह छात्र-छात्राओं में रहा। खुद की बनाई ग्रीटिंग कार्ड अपने मित्रों को दिया तो मोबाइल, ह्वाटसएप पर मैसेज कर नए साल की खुशियां साझा कीं। शहर में कोई विशेष व्यवस्था नहीं होने से खुद डीजे के धुन पर थिरकते रहे। विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। एक कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान की ओर से मालवीय रोड स्थित गेस्ट हाउस में नव वर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में लगभग 400 से अधिक छात्र एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रबंधक रामप्रीत प्रजापति, शैलेन्द्र शर्मा, शुभम पाठक, शुभम मिश्रा, रूपेश श्रीवास्तवा, संदीप मिश्रा, अंजनी पाठक आदि ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
डीजे की धुन पर थिरके युवा
वर्ष 2017 को अलविदा और 2018 का स्वागत युवाओं ने अपने अंदाज में किया। डीजे पर फिल्म गीतों की तेज धुन पर देर रात तक थिरकते रहे। कई एक तो बाइक का साइलेंसर निकालकर रोड पर फर्राटा भरते रहे। कंपनी बाग, कटरा, मालवीय रोड, अस्पताल चौराहा, मंगल बाजार, पांडेय बाजार, सिविल लाइंस, गांधीनगर और आवास विकास कॉलोनी सहित पूरे शहर में युवाओं ने अपने स्तर से कार्यक्रम आयोजित किया था।
पौधारोपण कर मनाया नव वर्ष
नानक नगर, पचपेड़िया रोड स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट की ओर से अंकित गुप्ता के नेतृत्व में सभी छात्र-छात्राओं ने पौधा लगाकर नए वर्ष का स्वागत किया। संकल्प दिलाया गया कि वर्ष 2017 की भांति 2018 में भी पौधे अवश्य लगाएं। जन्मदिन पर भी पौधा लगाकर उनका संवर्धन करने का संकल्प लिया। मनीष शर्मा, पूजा, नमिता, शालू, सौम्या, मुस्कान, निधि, रूबी, प्रतीक्षा, सलमान, संदीप, सुनील आदि शामिल रहे।