फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Every village will be Amrit Sarowar and amrit wan

हर गांव में बनेगा अमृत सरोवर व अमृत वन

Wed, 18 May 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Every village will be Amrit Sarowar and amrit wan
हर गांव में बनेगा अमृत सरोवर व अमृत वन
विज्ञापन

बस्ती। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर के पास अमृत वन विकसित किया जाएगा, जिसमें 75 पौधे लगाए जाएंगे। विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम सौम्या अग्रवाल ने जिला पौधरोपण समिति को यह निर्देश दिया। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया है कि अमृत वन विकसित करना सुनिश्चित करें।
समीक्षा बैठक में डीएम ने निर्देश दिया है कि नगर पालिका बस्ती में अमृत महोत्सव के तहत 750 पौधे तथा प्रत्येक नगर पंचायत में अमृत वन में 75 पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने पौधरोपण के लिए पर्यावरण, ग्रामीण विकास, नगर विकास, पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य तथा उद्यान विभाग को निर्देशित किया है कि वृक्षारोपण की कार्य योजना आज ही उपलब्ध करा दें। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि जो लोग गांव छोड़कर चले गए हैं, उनके विरुद्ध नोटिस देकर आरसी जारी करके धन की वसूली सुनिश्चित करें। समीक्षा में उन्होंने पाया कि हर्रैया में 185, बनकटी में 202, गौर में 116, दुबौलिया में 117 वर्ष 2020-21 तथा 2021-22 के आवास अपूर्ण हैं। उन्होंने संबंधित खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाभार्थियों को प्रेरित करके उनके आवास पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। पूरे जिले में लगभग 1500 आवास अपूर्ण हैं। डीएम ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा में पिछली बैठक में दिए गए निर्देश के अनुसार ग्राम प्रधानों से लिए गए फीडबैक एवं अधिकारियों द्वारा निरीक्षण में पाई गई प्रत्येक सड़क की कमियों को 15 दिन के अंदर ठीक कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अचयनित कोटे की दुकानों को इस माह में अंतिम डेट लगाएं, विवाद पाए जाने पर लाटरी के द्वारा कोटेदार का चयन सुनिश्चित कराएं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया है कि हर्रैया तथा बस्ती सदर में दो कार्यक्रम आयोजित करके 27 मई को विवाह कराना सुनिश्चित करें। इस बार 150 जोड़ों का विवाह कराने का शासन द्वारा लक्ष्य निर्धारित हुआ है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 2 लाख 17 हजार के सापेक्ष 5000 किसानों का ई-केवाईसी हो पाई है। सरकारी विभागों द्वारा विद्युत बकाए के भुगतान की समीक्षा में उन्होंने पाया कि लगभग 15 करोड़ों रुपया विभागों पर बकाया है। उन्होंने सीएमओ, बीएसए, डीपीआरओ एवं अन्य बड़े बकाएदारों को निर्देशित किया कि समय से बिजली का भुगतान करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन अर्थ एवं संख्या अधिकारी मो. सादुल्लाह ने किया। इसमें डीएफओ नवीन कुमार शाक्य, सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर, पीडी कमलेश सोनी, उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, डीआईओएस डीएस यादव, बीएसए जगदीश शुक्ला, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अशोक कुमार तथा शुभ नारायण, सभी खंड विकास अधिकारी तथा विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed