फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Every home will have a tricolor: BJP will take out a tricolor yatra in the entire division

हर घर तिरंगा : भाजपा पूरे मंडल में निकालेगी तिरंगा यात्रा

Thu, 07 Aug 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 07 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Every home will have a tricolor: BJP will take out a tricolor yatra in the entire division
बस्ती। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा 10 से 12 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की। गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

सुनील गुप्ता ने बताया कि 7 और 8 अगस्त को सभी मंडलों में योजना बैठकें होंगी। 10 से 12 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। कार्यकर्ता शहीदों, युद्धवीरों तथा देश सेवा में बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित करेंगे। 12 से 14 अगस्त तक जिले के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों एवं ऐतिहासिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस एवं संगोष्ठी का आयोजन होगा। इसके अलावा 13 से 15 अगस्त के बीच प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर व प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराएगा। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि इस बार हर घर तिरंगा अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। जिला और मंडल स्तर पर संयोजकों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। संचालन अमृत कुमार वर्मा ने किया। बैठक में यशकांत सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, राजेश पाल चौधरी, चंद्रशेखर मुन्ना, गजेंद्र सिंह, अखंड प्रताप सिंह, अनिल दुबे, दिलीप पांडेय, जटाशंकर शुक्ल, भानु प्रकाश मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed