फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Environmental protection Resolved

पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया

Mon, 06 Jun 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Mon, 06 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Environmental protection Resolved
पौधरोपण ‌। - फोटो : अमर उजाला
वृक्षों के अंधाधुंध कटान, बढ़ते कल कारखाने और वाहनों के कारण पर्यावरण पर संकट गहरा गया है। इससे तमाम तरह की बीमारियां भी बढ़ी हैं। अधिक से अधिक पौधे लगा कर ही इन बीमारियों और संकटों से बचा जा सकता है। पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में उक्त बातें वक्ताओं ने कहीं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्रदूषण बोर्ड द्वारा पटवा पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समाजसेवी डॉ रमेश चंद्र श्रीवास्तव नेे पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभिन्न स्कूल के बच्चों का प्रधानाचार्य योगेश शुक्ला ने स्वागत किया। सीनियर ग्रुप में प्रथम स्थान सावित्री विद्या विहार की जोहरा सिद्दिकी, जीवीएम कांवेंट के निशांत द्वितीय और केआईसी परसुरामपुर के छात्र विनोद शर्मा को तीसरा स्थान मिला। जबकि जूनियर ग्रुप में पटवा पब्लिक की अंशी श्रीवास्तव प्रथम, अतिया द्वितीय और तृतीय स्थान पर डिस्कवरी स्कूल के जीनद इस्लाम रहीं। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर क्षेत्रीय अधिकारी राम गोपाल, वैज्ञानिक सहायक अरुण श्रीवास्तव लेखाकार विनय उपाध्याय व शिक्षक, कर्मचारी शामिल रहे। 
विज्ञापन

सेंट्रल एकेडमी में पौधरोपड़ किया गया। इस दौरान पर्यावरण संतुलन विषयक गोष्ठी हुई। प्रबंधक जेपी तिवारी ने ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण आदि समस्याओं को पर्यावरण के लिए घातक बताया। संस्था के उपनिदेशक सुधीर श्रीवास्तव और प्राचार्य एके श्रीवास्तव के निर्देशन में प्लास्टिक की झिल्ली का परित्याग, एलईडी का प्रयोग, पानी अनावश्यक न बहाने आदि का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैकोलिया प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के श्रीराम गरीब सिंह किसान इंटर  कॉलेज कठवतिया सांवडीह में प्रयास सेवा संस्थान बभनान की ओर से 100 पौधे लगा कर सकारात्मक पहल की गई। पूर्व प्रधानाचार्य सकल नरायन सिंह ने कहा कि पौधे लगाकर ही मानव को पर्यावरण संकट से  बचाया जा सकता है। सतीश कुमार सिंह, राकेश कुमार   वर्मा, अनिल कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार, अवधेश, सुरेश राजभर आदि मौजूद रहे ।
रूधौली प्रतिनिधि के मुताबिक डडवा भैया में उज्ज्वल  सेवा संस्थान की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि  ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उमेशचंद्र ने 51 पौधे लगाए। संस्थान के सचिव विजय नारायण तिवारी ने बताया कि पूरे तहसील क्षेत्र में 21 हजार पौधो को रोपित करने का लक्ष्य है।  इस दौरान पूर्व केडीसी अध्यक्ष मनोज सिंह, शिवशंकर सिंह, कपिलदेव चौधरी, सर्वेश पाण्डेय, राजू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
  नेशनल इंस्टीच्युट ऑफ कम्प्यूटर एजूकेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि पर्यावरण के रक्षा की शुरुआत अपने घर से करनी होगी। मुख्य अतिथि ने  पौधरोपण के बाद विद्यार्थियों का आह्वान किया। संस्था के अंकित गुप्ता ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। बैजनाथ कसौधन, एयाज अहमद, मोहम्मद सज्जू, मनीष राज, छात्रा रितिका शुक्ला, स्मिता पाण्डेय, जया साहनी, भाग्य लक्ष्मी, शालू, निषा, निधि तिवारी, नैन्सी त्रिवेदी, सृजन मिश्रा, शमीमा, आदि ने पौधे लगाकर पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लिया।
दि सिटी मांटेसरी स्कूल में आयोजित जन जागरण कार्यक्रम के तहत रोडवेज तिराहे पर लोगों के बीच पौधे बांटे गए। बच्चों ने स्कूल परिसर में पौधे लगाकर स्वच्छता अभियान में सहयोग का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि नंद किशोर गुप्ता, प्रबंधक अनूप खरे और प्रधानचार्य नूपुर त्रिपाठी ने रैली को रवाना किया। हाथों में पर्यावरण संरक्षण का स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर बच्चे निकले और लोगों को जागरूक किया। दिशा मिश्रा, नव्या पांडेय, शिवेंद्र चौधरी, आशुतोष मिश्रा, अनुष्का चौधरी, श्रीजन खरे, तान्या, खुशी सिंह आदि ने प्रतिभाग किया। कोआर्डिनेटर आशुतोष पांडेय, बिंदिया लखमानी, बह्मदेव, श्रीराम यादव, विवेक श्रीवास्तव, पंकज, रूपेश, लक्ष्मण शुक्ला आदि रहे।
शिवशक्ति पीठ शोध एवं सेवा संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में नरेश कुमार गर्ग ने कहा कि वनों की अंधाधुंध कटाई से प्रकृति का संतुलन बिगड़ा है। गर्ग ने जन जागरूकता पर बल दिया।
जीवन ज्योति संस्थान की ओर से आईटीआई सोनूपार परिसर में पॉलीथिन की जगह झोले के इस्तेमाल का संकल्प लिया गया। 350 लोगों ने पांच पांच पौधे लगाने और संरक्षा का संकल्प लिया। 50 लोगों को फलदार पौधे बांटे गए। प्रधानाचार्य उदय नारायण मिश्र, सचिव जयप्रकाश पांडेय ने लोगों से कम से कम पांच पौधे लगाने की अपील की।
वीजी फाउंडेशन की ओर से बनकटी प्राथमिक विद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 50 लोगों में पौधे वितरित कर पर्यावरण सुरक्षा का आह्वान किया गया। मीना पांडेय, सरिता सिंह, नंदलाल दुबे, मिनाक्षी यादव, प्रेमचंद, अनूप पांडेय आदि शामिल रहे।

प्रेमचंद साहित्य एवं जनकल्याण संस्थान तथा कादंबिनी क्लब की ओर से संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि डॉ.वीके वर्मा ने कहा कि पर्यावरण दिवस मनाने की सार्थकता तभी है जब अधिक से अ धिक पौधे लगाएं। द कमिश्नर्स बार बस्ती के अध्यक्ष श्याम प्रकाश वर्मा ने प्लास्टिक की थैलियों को बड़ा कारण माना और जुर्माना लगाने की बात कही। कृष्ण कुमार उपाध्याय, सत्येंद्र मतवाला ने हरीश, ओमप्रकाश धर द्विवेदी, पौरूष उपाध्याय, दुर्गेंश नंदन व आकाश श्रीवास्तव आदि लोगों ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed