{"_id":"68e181b97acff9b4b30d0dc3","slug":"enthralled-by-garba-and-dandiya-performances-basti-news-c-207-1-bst1005-145173-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गरबा, डांडिया में प्रस्तुति से किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गरबा, डांडिया में प्रस्तुति से किया मंत्रमुग्ध
Sun, 05 Oct 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
डांडिया कार्यक्रम में शामिल हुईं इनरह्वील क्लब की सदस्य व अन्य
बस्ती। जिला अस्पताल चौराहा स्थित एक लॉन में मास्टर शिव की टीम ने ऐतिहासिक अभिव्यक्ति गरबा डांडिया उत्सव का आयोजन किया। महिलाओं, युवतियाें ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया।
आरंभ डॉ. शैलीजा सतीश, कविता श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, शुभम गुप्ता, संदीप, रिंकू कसौधन, आंशि, शालिनी, पं. सचिन शास्त्री ने मां दुर्गा की अखंड वेद मित्रों से अर्पित वंदना तथा महाआरती से हुआ। मास्टर शिव कथक गुरु, अभिषेक श्रीवास्तव विरल ने बताया कि उत्सव में आए सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन, तोरण द्वार पर भांगडे के उमंग ताल, तिलक एवं पटके के सारस्वथामु सम्मान से हुआ।
किन्नर समाज के अर्धांग परिवार शक्तियों का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ। डॉ. शैलजा सतीश, कविता श्रीवास्तव ने बताया कि नवरात्र में गरबा डांडिया का विशेष महत्व है। गरबा डांडिया का प्रचलन गुजरात-राजस्थान ही नहीं, अपितु संपूर्ण भारत में इसे प्रसिद्धि मिल रही है। हिमांशु सेन, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, काजू श्रीवास्तव, मीनाक्षी, रागनी, खुशबू आर्या, डॉ. रोली आर्या, पवन कुशवाहा, तनिष्क आर्या, मुकेश कुशवाहा, सत्येंद्र श्रीवास्तव, शक्ति भट्ट, प्रियंका भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनरह्वील क्लब ने किया डांडिया उत्सव का आयोजन : इनरह्वील क्लब बस्ती मिडटाउन की ओर से स्टेशन रोड स्थित होटल में डांडिया और गरबा का उत्सव भव्य तरीके से हुआ। शुभारंभ गणेश वंदना और मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। क्लब की सदस्यों सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक गुजराती संगीत की धुनों पर डांडिया और गरबा नृत्य कर समां बांध दिया। वातावरण आनंद और उत्साह से सराबोर हो गया।
अध्यक्ष आशा अग्रवाल ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा इस उत्सव के माध्यम से हम भारतीय संस्कृति और परंपराओं को संजोए रखने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही यह आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ने और समाजसेवा की दिशा में एकजुट करने का भी माध्यम है। कार्यक्रम में प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
रश्मि अग्रवाल और क्लब सचिव साधना गोयल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। डांडिया उत्सव न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक एकता का संदेश भी दे गया। चंदा, कमल गाड़िया, कुसुम, पूनम, उमा अग्रवाल, दीपिका गुप्ता, सरिता, सविता, हरभजन, रिंकी, पारुल, दीपिका, निधि गुप्ता, अमृता, मीरा, शिवांगी, दीपा खंडेलवाल, कृष्णा, आभा सिंह, प्रतिमा, चित्रा मौजूद रहीं।