{"_id":"68c871b00fe0dc677b0fd33f","slug":"engineers-celebrated-engineers-day-by-donating-blood-basti-news-c-207-1-bst1005-143952-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रक्तदान कर इंजीनियरों ने मनाया इंजीनियर्स डे...गोष्ठी में रखे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रक्तदान कर इंजीनियरों ने मनाया इंजीनियर्स डे...गोष्ठी में रखे विचार
Tue, 16 Sep 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। इंजीनियर्स डे पर पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में सोमवार को रक्तदान शिविर, हवन पूजन आयोजित किए गए। इंजीनियरों ने रक्तदान कर इस दिवस का खास बनाया और गोष्ठी में डॉ. एम. विश्वेश्वरैया के योगदान पर चर्चा की।
वक्ताओं ने डॉ. एम. विश्वेश्वरैया के योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि वे असाधारण इंजीनियर, कुशल एडमिनिस्ट्रेटर और राष्ट्र निर्माता भी थे। उन्होंने अपने ज्ञान और कौशल का इस्तेमाल देश की प्रगति के लिए किया। उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों में एक है कृष्णराज सागर बांध। हवन पूजन के बाद रक्तदान शिविर में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के अध्यक्ष अभिषेक सिंह, सचिव गजानन यादव, लो.नि.वि. के सचिव मनोज कुमार, सिंचाई के सचिव वेद प्रकाश पांडेय, कृष्ण गोपाल चौधरी, धर्मेंद्र यादव, प्रतीक तिवारी, रंजन तिवारी, शैलेंद्र प्रजापति, महेंद्र यादव, सुनील दत्त, संतोष पांडेय और रामसागर सिंचाई विभाग के अवधेश कुमार, आरईडी के श्रीधर राय समेत 15 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुरेंद्र मोहन वर्मा और एक्सईएन संजीव कुमार ने विश्वेश्वरैया और इं. आरके दत्ता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान आरपी यादव, जेएन यादव, सुरेश गुप्ता, रोहित पटेल, विजेंद्र यादव, मनीष चतुर्वेदी, बेचन राम, श्रीधर राय आदि मौजूद रहे।