{"_id":"66a970b74a975dd0b9065d34","slug":"engineers-came-out-to-protest-against-the-transfer-policy-basti-news-c-207-1-bst1001-121344-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्थानांतरण नीति के विरोध में उतरे अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्थानांतरण नीति के विरोध में उतरे अभियंता
Wed, 31 Jul 2024 04:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 31 Jul 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। प्रदेश सरकार के स्थानांतरण नीति के विरोध में अवर अभियंताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया।
सिविल डिप्लोमा संघ सिंचाई विभाग के जनपद अध्यक्ष इं. स्वप्निल आनंद श्रीवास्तव की अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। कहा कि पारदर्शिता को तार-तार करते हुए स्थानांतरण नीति लागू की गई है। प्रोन्नति में विलंब, एसीपी, स्थायीकरण आदि सेवा संबंधी प्रकरणों को वर्षों से लंबित रखा गया है।
इस पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। वहीं नहरों के संचलन, सिल्ट सफाई आदि कार्यों में सिर्फ जूनियर इंजिनियरों-सहायक अभियंताओं को उत्तरदायी बनाकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। इस मौके पर अवधेश कुमार, गजानंद यादव, आरके नायक, संजय कुमार सिंह, लवकुश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद