फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Engineers boycott work

पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंताओं का कार्य बहिष्कार

Thu, 19 Dec 2019 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Engineers boycott work
पीडब्लूडी कार्यालय पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : BASTI
पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंताओं का कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

बस्ती। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के जेई हरीश वर्मा की मौत का मामला अब भी गरम है। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अवर अभियंताओं ने बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में कार्य बहिष्कार जारी रखा। इस दौरान धरना स्थल प्रांतीय खंड परिसर में पहुंचे एसडीएम को ज्ञापन देकर एक्सईएन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने व निलंबन की मांग दोहराई।
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के जेई हरीश वर्मा का स्थानांतरण लखनऊ कर दिया गया था। मिड सेशन में हुए स्थानांतरण को लेकर वे डिप्रेशन में चले गए थे। 16 दिसंबर को लखनऊ जाते समय रास्ते में दिल का दौरा पड़ गया। 17 दिसंबर को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह खबर यहां पहुंची तो अवर अभियंता नाराज हो गए। मंडल भर के जेई एक्सईएन प्रांतीय खंड के कार्यालय पर एकत्रित होकर अधिकारी को घेर लिया। उन पर तमाम आरोप लगाकर हरीश की मौत के लिए दोषी करार दिया। इसके बाद से कार्य बहिष्कार शुरू हो गया। 18 दिसंबर को मृतक की पत्नी रीना वर्मा ने कोतवाली पुलिस को एक्सईएन इं. एके गुप्ता के खिलाफ तहरीर दी। उसमें पति की मौत के लिए एक्सईएन को दोषी ठहराया गया है। पुलिस ने तहरीर लेकर उसे अपने पास रख लिया है, मगर किसी कार्रवाई के मूड में नहीं दिख रही है। कोतवाली प्रभारी ने तहरीर मिलने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव के अलावा सचिव अभिषेक सिंह, संतकबीरनगर जिलाध्यक्ष वीपी सिंह, सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष आशीष सिंह, राजेश कुमार, आरपी यादव, एसके श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता, नागेंद्र पासवान, प्रवेश सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख अभियंता ने संस्तुति पर लगाई मुहर
बस्ती। लोनिवि प्रांतीय खंड में एक्सईएन इं. एके गुप्ता पर कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता की संस्तुति पर प्रमुुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष आरसी बरनवाल ने मुहर लगा दी है। संबंधित एक्सईएन को लखनऊ संबद्ध किए जाने की सहमति जताते हुए प्रमुख अभियंता ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर उन्हें अपने कार्यालय से संबद्ध किए जाने की सिफारिश कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed