फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   engineer ws bussy

रात भर जमे रहे इंजीनियर, हेलीपैड में लगे एक लाख ईंट

Fri, 12 Nov 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
engineer ws bussy
तैयारी में रातभर डटे रहे इंजीनियर, हेलीपैड में लगे एक लाख ईंट
विज्ञापन

आज आएंगे गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गृह मंत्री अमित शाह व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर एपीएन पीजी कॉलेज में उतरेगा। यहां से दोनों नेता सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन करने शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम जाएंगे। इसके लिए पूरी रात पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने हेलीपैड को चाक चौबंद कराया।
एपीएन पीजी कॉलेज व सक्सेरिया इंटर कॉलेज के मैदान में अलग-अलग दो हेलीपैड बनाए गए हैं। सक्सेरिया कॉलेज परिसर में गृहमंत्री अमित शाह का वायु सेना का हेलीकॉप्टर लैंड करेगा। इसके लिए 30 मीटर लंबा व 30 मीटर चौड़ा हेलीपैड तैयार किया गया है। वहीं, एपीएन पीजी कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के लिए 26 मीटर लंबा व 26 मीटर चौड़ा हेलीपैड तैयार किया गया है। रात भर पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के एक्सईएन शुभनारायन, सहायक अभियंता प्रियांक मणि त्रिपाठी, असिस्टेंट इंजीनियर पंकज कुमार सिंह, अवर अभियंता सुनील दत्त, इं. सुनील सिंह, इं. श्रीपति, इं. मनीष कुमार चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू, ओमप्रकाश पांडेय, अमरेंद्र कुमार, अखंड पाल व अन्य जिम्मेदारों ने पूरी रात अपनी भूमिका का निर्वहन किया। अभियंताओं के अनुसार तकरीबन एक लाख रुपये से अधिक ईंटों का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन

-----------------
28 साल पहले सुनील दत्त का उतरा था हेलीकॉप्टर
बस्ती। तकरीबन 28 साल पहले एपीएन पीजी कॉलेज के मैदान मे तत्कालीन सांसद व सिने अभिनेता सुनील दत्त का हेलीकॉप्टर उतरा था। सांसद दत्त यहां छात्रसंघ के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इतने अंतराल के बाद दूसरी बार आज यहां एक-एक कर दो हेलीकॉप्टर उतरेंगे। यहां दोनों हेलीपैड व अन्य तैयारी में वैसे तो पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों की पूरी फौज लगी थी, लेकिन एक्सईएन शुभनारायन ने अवर अभियंता सुनील दत्त को ही इसके लिए खास तौर पर जिम्मेदारी सौंपा है। यह बात तीन दशक पुराने छात्र नेताओं व आम जनों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
एपीएन व सक्सेरिया कॉलेज का हुआ कायाकल्प
बस्ती। तकरीबन ढाई दशक बाद बड़े नेताओं के आगमन ने एपीएन पीजी कॉलेज व सक्सेरिया कॉलेज का कायाकल्प कर दिया है। पुरानी जर्जर चहारदीवारी का जहां जीर्णोद्धार हो गया है, वहीं जगह-जगह गड्ढों में तब्दील परिसर अब विशाल समतल मैदानों में तब्दील हो चुका है। यही नहीं दोनों भवनों को भी लंबे समय बाद रंगरोगन कर चमका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed