फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Engineer suspention cancelation Demand

अवर अभियंता का निलंबन निरस्त करने की मांग, धरना शुरु

Fri, 27 May 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Engineer suspention cancelation  Demand
अवर अभियंता का निलंबन निरस्त करने की मांग
विज्ञापन

बस्ती। हवेलिया खास में अवैध लाइन निर्माण के मामले में निलंबित बड़ेवन अवर अभियंता कृष्ण मोहन यादव के पक्ष में अवर अभियंता संघ ने बृहस्पतिवार से धरना शुरू कर दिया है। संघ का कहना है कि उन्होंने कृष्ण मोहन को सोची समझी साजिश के तहत निलंबित किया गया है। लाइन निर्माण कृष्ण मोहन के कार्यकाल में नहीं कराया गया है।
संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष एके उपाध्याय ने कहा कि मुख्य अभियंता जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करें। दोषियों को बचाने के लिए निर्दोषों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। कहा कि कृष्ण मोहन यादव द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों को अनदेखा करके जांच की गई। जांच टीम ने समुचित तथ्यों के अभाव में रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा दिया। जिस आख्या व संस्तुति के आधार पर कार्रवाई की गई है संगठन उसकी मांग करता है। सचिव जितेंद्र मौर्या ने बताया कि लाइन निर्माण में प्रयोग की गई सामग्री दीन दयाल उपाध्याय योजना की है जिसके सीईओ अधीक्षण अभियंता आरबी कटियार हैं। जांच में उन्हें क्यों नहीं शामिल किया गया।
विज्ञापन

कहा कि सिद्धार्थनगर में विद्युत उपकेंद्र जोगिया तैनात अवर अभियंता पंकज कुमार विश्वकर्मा को अधिशासी अभियंता ने ईर्ष्यावश निलंबित कर दिया। जबकि पंकज कुमार विश्वकर्मा पारिवारिक कार्यक्रम के कारण छुट्टी पर थे। कहा कि निलंबन वापस न होने तक मुख्य अभियंता परिसर में अनवरत धरना चलता रहेगा। मौके पर अभियंता संघ के मनोज कुमार यादव, अशोक चंद्र पाल, विजय पाल, आशुतोष लाहिड़ी, विजय सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed