फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   enforcement for sanitaion

साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने काे कहा

Wed, 04 May 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
enforcement for sanitaion
पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्र ने बस्ती रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्र ने मंगलवार की दोपहर बस्ती रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने स्टेशन के अभिलेखों के रख-रखाव, पब्लिक सुविधाओं और निर्माण कार्यों की गति तेज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


दोपहर ढाई बजे के करीब जीएम राजीव मिश्र ने रेलवे अधिकारियों के साथ बस्ती रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म पर हो रहे निमार्ण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबधित लोगों से काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। स्टेशन अधीक्षक को निर्देश दिया कि वह काम पर नजर रखें। निर्माण कार्य गुणवत्तापरक होने चाहिए। इसके बाद स्टेशन पर मौजूद पब्लिक सुविधाओं की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


कई स्थानों पर साफ-सफाई को लेकर नाराजगी जताई। पेयजल और शौचालय की व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने जीआरपी और आरपीएफ थाने का भी निरीक्षण किया। मालखाना, टिकट काउंटर, आरक्षण कार्यालय, एटीवीएम को भी देखा। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर मौजूद कुछ लोगों से भी बात की। व्यापारी नेता गौरव गुप्ता विक्की ने रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं को लेकर जीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक एपी सिंह, मुख्य परिचालन अर्चना जोशी, मुख्य संरक्षा अधिकारी एनके अंबिकेश, अपर मंडल रेल प्रबंधक मुकेश, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक  नीलिमा सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एसके सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर पीके सिंह, स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक एके सिंह, नसीम अहमद, भागीरथी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed