{"_id":"64e260873c084bc19f0342f4","slug":"encrochement-basti-news-c-207-1-sgkp1006-3074-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाउंड्री वाल न होने से विद्यालय परिसर में अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाउंड्री वाल न होने से विद्यालय परिसर में अतिक्रमण
Mon, 21 Aug 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान, (बस्ती)। नगर पंचायत बभनान क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प न होने से यहां के स्कूल परिसर में अतिक्रमण व गंदगी है। प्रधानाध्यापक व कर्मचारियों की शिकायत के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। इसके चलते नौनिहालों के पठन-पाठन में बाधा हो रही है।
नगर पंचायत के वार्ड-11 बागेश्वर नगर वार्ड निवासी व वार्ड सदस्य प्रतिनिधि दीपू कसौधन ने बताया कि कन्या प्राथमिक विद्यालय व कंपोजिट विद्यालय व कन्या जूनियर हाई स्कूल विद्यालय सहित तीन विद्यालय वार्ड में एक ही परिसर के आसपास स्थित हैं। इन तीनों स्कूलों में बाउंड्री न होने से यहां कूड़ा कचरा फेंका जाता है। परिसर में कबाड़ व निजी वाहन सहित जेनरेटर आदि भी रखे जाते हैं। इसके चलते बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत नगर पंचायत व संबंधित को किया गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी गौर ओंकार नाथ वर्मा ने बताया कि नगर क्षेत्र के विद्यालयों के कायाकल्प की जिम्मेदारी नगर पंचायत की होती है। बभनान में जिन स्कूलों के बाउंड्रीवॉल नहीं बनाए गए हैं वहां बनवाने के लिए पत्राचार किया जा रहा है।