फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Employees warned of public agitation

कर्मचारियों ने दी जन आंदोलन की चेतावनी

Sat, 14 Aug 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Employees warned of public agitation
कर्मचारियों ने दी जन आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

बस्ती। समस्याओं का निस्तारण न होने की स्थिति में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सितंबर में जन आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। विकास भवन सभागार में शनिवार को हुई बैठक में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मांगों के निस्तारण में विभागों के अधिकारी शासन के आदेश की अनदेखी कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि मुख्य सचिव की ओर से शासनादेश जारी कर प्रत्येक माह मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों की बैठक कर समस्याओं के निदान का आदेश दिया गया है। इसके बाद भी जनपद के अधिकारी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। जिससे जनपद के विभिन्न विभागों में अनेक समस्याएं लंबित हैं। इससे कर्मचारियों में भारी असंतोष व्याप्त है। कहा कि एक बार फिर से समस्याओं के निदान के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अधिकारियों की बैठक बुलाने की मांग की जाएगी। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल एवं जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि वर्तमान समय में कर्मचारियों की तमाम समस्याएं हैं जिसका निराकरण नहीं हो रहा है। सरकार पुरानी पेंशन बहाली जैसे अहम मुद्दे पर मौन हैं, सभी कर्मचारी एकजुट होकर आंदोलन के लिए तैयार रहें। परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश पांडेय, कोषागार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश पाठक, दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह, विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय आर्या, डिप्लोमा इंजीनियर संघ के अध्यक्ष ई. अभिषेक सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष अरुणेश पाल, कार्यालय सचिव संतोष राव ने कहा कि सितंबर से होने वाले आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

बैठक में संगठन मंत्री प्रमोद शुक्ला, सुभाष मिश्रा, मनोज कुमार, राम शंकर चैधरी, श्याम करन यादव, कौशल कुमार, संतोष शुक्ला, अनिल कुमार, प्रदीप दूबे, रामचरन, मो. कलीम, मंशाराम, विमल आनंद, चंद्र प्रकाश राव, ऋतुराज पांडेय, रियाजत अली, उमेश वर्मा, अमरजीत चैहान, उदय प्रताप पाल, पंकज श्रीवास्तव, रणंजय सिंह, आशुतोष पटेल, संजय यादव, रघुवंश मणि, दीपमणि शुक्ला, अंबिका वैश्य, चंद्र प्रकाश चैधरी, हरीरामपाल, परमात्मा प्रसाद, अमित किशोर यादव, अवधेष कुमार, संतोष इलाहाबादी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed