फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Employees preparing to strike for old pension

Basti News: पुरानी पेंशन के लिए हड़ताल की तैयारी में जुटे कर्मचारी

Thu, 16 Nov 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 16 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Employees preparing to strike for old pension
कलक्ट्रेट परिसर स्थित संघ भवन में बैठक कर बनाई रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती । पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के केंद्रीय आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन की कड़ी में 21 नवंबर को राज्य कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। इसके लिए सहमति पत्र भरवाने आदि के मुद्दे पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक कलक्ट्रेट परिसर स्थित संघ भवन में हुई।
जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि जनपद के सभी ब्लॉक, तहसीलऔर जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों पर बाॅक्स रखवाकर कर्मचारियों से मतदान के माध्यम से सहमति पत्र भरवाया जाएगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष रामअधार पाल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन, धरना-प्रदर्शन लखनऊ और दिल्ली में किया जा चुका है। इसके बावजूद सरकार चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि सरकार जानबूझकर कर्मचारी हितों की अनदेखी कर रही है। लम्बे समय से पुरानी पेंशन नीति बहाल किये जाने की मांग चल रही है। कर्मचारी अपना हक लेकर रहेेंगे, जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक मिश्र, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल मंत्रभ् राजेश श्रीवास्तव, पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय आर्य, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ अध्यक्ष ई. अभिषेक सिंह, ग्राम्य विकास अधिकारी संघ के मण्डल अध्यक्ष राकेश पांडेय आदि ने अपने-अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed