फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Employees on strike, sanitation system in shambles

Basti News: कर्मचारी हड़ताल पर...लड़खड़ाई सफाई व्यवस्था

Tue, 16 Sep 2025 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 16 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Employees on strike, sanitation system in shambles
पूरेतिलक गांव के युवक का नदी में छलांग लगाने के बाद पहुंची परिवार की महिलाएं- संवाद
बस्ती। सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था लड़खड़ा गई है। तीन दिन से शहर में न तो झाड़ू लगा और न ही कूड़ा उठ सका। इससे अधिकतर इलाकों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहे। मजबूरी में लोगों को गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। जिम्मेदारों ने दावा किया है कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

आबादी क्षेत्र से कूड़े को निकालने के लिए शहर में बनाए गए प्वाइंट के साथ ही सड़कों पर कूड़ा एकत्र होने से परेशानी हो रही। रोजाना सुबह पालिका के संसाधनों की मदद से सफाई कर्मी कूड़ा उठाते हैं, लेकिन सफाई कर्मियों ने बकाया मानदेय, एरियर भुगतान, बोनस आदि की मांग की अनदेखी से आहत होकर पालिका के सफाई कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। इसके चलते सोमवार को भी शहर में सफाई व्यवस्था का कार्य बंद रहा, जिससे मुख्य मार्गोंं से लेकर गली-मोहल्लोंं में गंदगी के ढेर लग गए।
विज्ञापन

कूड़ा केंद्रों पर डाली गई गंदगी सड़कों तक फैल गई। इससे लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
कई जगह पर जलभराव के बीच गंदगी फैली होने से दुर्गंध ने भी लोगों को परेशान किया। गांधीनगर, मालवीय रोड, फव्वारा तिराहा, बीडीए कार्यालय, तहसील गेट, कंपनीबाग, आवास विकास कॉलोनी, मंगल बाजार, पांडेय बाजार समेत अन्य मोहल्ले व गलियों के पास गंदा पानी और कूड़े के ढेर लगे होने से असुविधाएं हावी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को कूड़े के ढेर के बगल से मुंह पर रूमाल रखकर आना जाना पड़ा। दुर्गंध के चलते परेशानी हुई। समस्याओं के समाधान के आश्वासन पर कर्मचारी हड़ताल स्थगित करते हुए मंगलवार से काम पर लौटने के लिए राजी हुए। कर्मचारियों ने कहा कि यदि मांग पूरी नहीं होने पर फिर से हड़ताल शुरू करेंगे।

पूरेतिलक गांव के युवक का नदी में छलांग लगाने के बाद पहुंची परिवार की महिलाएं- संवाद

पूरेतिलक गांव के युवक का नदी में छलांग लगाने के बाद पहुंची परिवार की महिलाएं- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed