फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Emphasis on strengthening SP till booth level

बूथ स्तर तक पर सपा को मजबूत करने पर जोर

Tue, 03 Aug 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening SP till booth level
बूथ स्तर तक पर सपा को मजबूत करने पर जोर
विज्ञापन

पांच अगस्त को तहसील स्तर पर निकाली जाएगी साइकिल यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सपा की मंगलवार को बाईपास स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी को बूथ स्तर तक पर मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में पांच अगस्त को तहसीलों में साइकिल यात्रा निकालने का निर्णय लेते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा।

जिला अध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव ने मासिक बैठक में कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपना बूथ मजबूत करने के साथ ही मतदाता सूची का भी परीक्षण कर लें। जिन मतदाताओं का नाम किन्हीं कारणों से छूट गया हो उसे बढ़वाया जाए। बताया कि पांच अगस्त को पार्टी के वरिष्ठ नेता जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर सभी तहसील मुख्यालयों से साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। बैठक को मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, रामललित चौधरी, जितेंद्र उर्फ नंदू चौधरी, दूधराम, राजेंद्र चौधरी, पूर्व अध्यक्ष राजाराम यादव, राजकपूर यादव के साथ ही सिद्धेश सिन्हा, जावेद पिंडारी, समीर चौधरी, कविंद्र चौधरी अतुल, विजय विक्रम आर्य, सुमन सिंह, गुलाम गौस, मो. सलीम, राजेंद्र चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। इसी कड़ी में भाजपा छोड़कर जितेंद्र यादव, अजीत सिंह, डॉ. प्रकाश श्रीवास्तव, दुर्गेश सोनकर, केशरी निषाद, वीरू विश्वकर्मा आदि सपा में शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से राजेंद्र यादव, रामशंकर निराला, ज्ञानचंद चौधरी, संतराम आर्य, चंद्रिका यादव, चंद्र प्रकाश चौधरी, श्याम सुंदर यादव, तूफानी यादव, रिंटू यादव, रवि गुप्ता, आमिश खान, निजामुद्दीन, छोटे सिंह, हाफिज इलियास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed