फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electricity workers will start jail bharo aandolan as soon as privatization tender is issued

Basti News: निजीकरण का टेंडर जारी होते ही जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे बिजली कर्मचारी

Tue, 01 Jul 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 01 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers will start jail bharo aandolan as soon as privatization tender is issued
बस्ती। निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने सोमवार को भी मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। जिला संयोजक अशर्फी लाल ने कहा कि निजीकरण का टेंडर जारी होते ही कर्मचारी जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रबंधन पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का टेंडर जारी करने की कोशिश में है। लेकिन, बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर और अभियंता पूरी तरह सतर्क हैं और प्रबंधन की ऐसी किसी भी साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार टेंडर जारी होते ही मध्यवर्गीय घरेलू उपभोक्ताओं के साथ जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इससे उत्पन्न किसी भी स्थिति की सारी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। उन्होंने कहा कि प्रबंधन को यह बताना चाहिए कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का निजीकरण किस स्टैंडर्ड बिडिंग डॉक्यूमेंट के आधार पर किया जा रहा। पॉवर कारपोरेशन प्रबंधन को निजीकरण का टेंडर जारी करने के पहले इस डॉक्यूमेंट को सार्वजनिक करना चाहिए। विरोध प्रदर्शन में सत्य प्रताप सिंह, आशुतोष लहरी, अनुज कनौजिया, विजयपाल, अवनीश कुमार, अभिषेक कुमार, अजीत कुमार, राजकुमार आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed