फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electricity supply disrupted due to tree falling on LT wire

Basti News: एलटी तार पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप

Mon, 20 Jul 2026 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply disrupted due to tree falling on LT wire
नगर बाजार क्षेत्र मे हाईटेंशन तार पर गिरा पेड़-संवाद
नगर बाजार। रविवार की रात तेज हवा और तकनीकी खराबी के कारण नगर बाजार क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। नगर और बेलाडी फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को रातभर बिजली संकट का सामना करना पड़ा। कई बार आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी, जबकि बिजली विभाग की टीम सोमवार की देर रात तक विभिन्न स्थानों पर फाल्ट ठीक करने में जुटी रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रात 8:50 बजे 11 केवी बेलाडी फीडर में ब्रेकडाउन आ गया, जिससे बेलाडी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके पांच मिनट बाद 8:55 बजे नगर फीडर की हाईटेंशन (एचटी) लाइन पर भैंस बरहा क्षेत्र में पेड़ गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही बिजली निगम ने तत्काल आपूर्ति बंद कर टीम को मौके पर रवाना किया। वार्ड नंबर-6 भवानी प्रसाद नगर के सभासद वीरेंद्र कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही सुरक्षा की दृष्टि से बिजली बंद कराई गई। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। वहीं समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

बिजली निगम के कर्मचारी अमरनाथ और रमेश ने प्रयास कर रात 9:10 बजे नगर फीडर की आपूर्ति बहाल कर दी। हालांकि कुछ ही देर बाद 9:40 बजे नगर स्थित एक मेडिकल स्टोर के पास लो-टेंशन (एलटी) तार टूटकर सड़क पर गिर गया। संभावित हादसे को देखते हुए निगम ने तत्काल बिजली आपूर्ति फिर से बंद कर मरम्मत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बेलाडी फीडर का फॉल्ट दूर कर रात 9:55 बजे उसकी बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई। देर रात तक विभागीय कर्मचारी टूटे तार, गिरे पेड़ और अन्य तकनीकी खराबियों को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed