फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electricity in posh colonies faltered for four days

Basti News: चार दिन से लड़खड़ाई पॉश कालोनियों की बिजली

Tue, 25 Jun 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 25 Jun 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Electricity in posh colonies faltered for four days
बड़ेवन-कंपनीबाग सड़क चौड़ीकरण के चलते बाधित की जा रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में परेशान हो रहे हैं लोग, व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मौसम में उथल-पुथल और बड़ेवन-कंपनीबाग सड़क चौड़ीकरण के चलते शहर की पॉश कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति चार दिनों से प्रभावित हो रही है। उमस भरी गर्मी में दिनभर की कटौती झेल रही 50 हजार की आबादी परेशान है। व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। लोगों का कहना है कि यही काम यदि 25 जून के बाद किया जाता तो कम से कम गर्मी से राहत रहती।
जानकारी के अनुसार, बड़ेवन-कंपनी बाग निर्माणाधीन सड़क का काम 30 जून तक पूरा होने का अल्टीमेटम प्रशासन ने दिया है। इसके चलते पेड़ों की कटाई और पुरानी लाइन की शिफ्टिंग का काम चल रहा है। विद्युत वितरण खंड प्रथम ने पहले 21 जून को आवास विकास और एसबीआई फीडर पर शट डाउन की सूचना उपभोक्ताओं को दी। मगर, इस दिन काम पूरा नहीं हुआ तो समयवाधि बढ़ाकर 22 व 23 जून कर दिया।
विज्ञापन

फिर भी कार्य पूरा नहीं किया जा सका तो तीसरी बार 24 जून को भी दोनों फीडर शटडाउन में रहने की सूचना दी। रोज बढ़ रही समयावधि से शहरी उपभोक्ता परेशान हैं। वह बारिश के समय फीडर बंद कर काम कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के आवास विकास, रामेश्वरपुरी, बैरिहवा, गांधीनगर, कंपनी बाग, फव्वारा तिराहा पॉश इलाके हैं। इन जगहों पर कई सरकारी और व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। बिजली कटौती से इनके कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
..
उपभोक्ता ने बयां की परेशानी
भीषण गर्मी में चार दिनों से बिजली न मिलने से तमाम समस्याएं आ रही हैं। यही काम यदि दो दिन बाद कर लेते तो कोई दिक्कत नहीं होती। पांच घंटे कटौती की सूचना देकर 10 से 12 घंटे की कटौती की जा रही है।
-राहुल चौधरी, फव्वारा तिराहा
..
हमारे यहां तमाम दवाएं ऐसी हैं जिन्हें फ्रिज में रखनी पड़ती है। चार दिनों से जनरेट के सहारे कामकाज चलाया जा रहा है। विभाग सूचना शाम 4 बजे तक कटौती का देता है और बिजली रात 10 बजे मिलती है।

-राधेश्याम गुप्ता, दवा व्यवसायी, कंपनीबाग
...
कोट
उपभोक्ताओं को हुई दिक्कतों के लिए खेद है। अब काम पूरा हो गया है। मंगलवार से गांधीनगर उपकेंद्र के चारों फीडर सामान्य रूप से चलेंगे। कहीं बिजली आपूर्ति रोकी नहीं जाएगी।
-मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, नगरीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed