फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electricity employees demonstrated at the Chief Engineer's office

Basti News: बिजली कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Sat, 31 May 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 31 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees demonstrated at the Chief Engineer's office
बस्ती। मुख्य अभियंता कार्यालय पर बिजली कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्य दोपहर 3 बजे मुख्य अभियंता कार्यालय पर जुटे और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

समिति के संयोजक अशर्फी लाल ने कहा कि बिजली निगमों का निजीकरण कहीं से भी जनता के हित में नहीं है। अगर इन निगमों का निजीकरण हो गया तो इसका सबसे ज्यादा असर इस क्षेत्र में रहने वाली गरीब जनता पर पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्हें मिलने वाली बिजली महंगी हो जायेगी। इन बिजली निगमों को एक योजना के तहत निजी क्षेत्रों को सौंपा जा रहा है। राज्य विद्युत अभियंता संघ से क्षेत्रीय सचिव पंकज कुमार ने कहा कि यह कर्मचारी एकता का ही परिणाम है कि अभी तक विद्युत निगमों का निजीकरण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम अपनी मांगाें पर डटे हैं। उन्होंने कहा पूर्वांचल और दक्षिणांचल बिजली निगमों में नियमित और संविदा कर्मचारियों को मिला कर कुल लगभग 77 हजार कर्मचारी काम करते हैं। निगमों का निजीकरण इन कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed