{"_id":"68828bb2ccb458190407f890","slug":"electricity-cut-off-due-to-local-fault-villagers-troubled-basti-news-c-207-1-bst1004-140705-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लोकल फाल्ट से बिजली गुल, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लोकल फाल्ट से बिजली गुल, ग्रामीण परेशान
Fri, 25 Jul 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
टिनिच। बघौड़ी उपकेंद्र के टिनिच फीडर के उपभोक्ताओं को लोकल फाल्ट के चलते बिजली कटौती से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
टिनिच फीडर से भदना, बसहवा, खलगवा बजहिया, गोविन्दापुर, पडितपुर, बदलूपुर, निद्धीपुर, नोनहा पचलौरिया, झग्गापुर, हल्काभीरी, बोधपुर, शीतलनगर, बेलवरिया, अर्जुनबीरो, सुकरौली,शिवपुर, आमा, डिगरभरिया, घुरहूपुर, कोडरी आमा, बेदोलिया, बेतौहा आदि गांवों को बिजली की आपूर्ति होती। बुधवार की शाम से रात 11 बजे तक हर 10 मिनट पर लाइट कट जा रही थी। स्थानीय लोग व बिजली कर्मी भिटिया पहुंचे और फ्यूज सही कराया। उसके बाद लाइन बहाल हो सकी। तिनहरी गांव में पूरी रात लो-वोल्टेज से लोग परेशान रहे। तिनहरी गांव के प्रभात कुमार, शिवकुमार का कहना है कि भीषण गर्मी में लोकल फाल्ट ने परेशान कर दिया है। जेई सूर्यनरायन यादव ने बताया की ओवरलोड के कारण ट्रिपिंग हो रही है। जल्द ही सप्लाई नार्मल हो जाएगी।
कटौती और लो वोल्टेज ने बढ़ाई परेशानी
सल्टौआ। बिजली उपकेंद्र भानपुर में अघोषित कटौती ने परेशानी बढ़ा दी है। लोकल फाल्ट के चलते बार-बार बिजली गुल हो रही है। बिजली आती भी है तो लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। लोगों का कहना है कि कनेक्शन के हिसाब से ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई जा रही है। घरेलू उपकरण शोपीस बन गए हैं। बिजली के आने जाने का कोई समय नहीं रह गया है। जैसे नींद लगती है बिजली चली जाती है फिर भोर में चार बजे आती है। भीषण गर्मी में बिजली ना आने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता नवीन पांडेय, दीपक पांडेय, संतोष कुमार, नाईम शाह, राजेश कुमार, दिनेश कुमार, महेश कुमार, रिंकू, गुडडू, राजू, सुरेश का कहना है कि रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली आ भी गई तो लो-वोल्टेज, लोकल फाल्ट की समस्या बनी रहती है। जेई राम मिलन यादव का कहना है। गर्मी में लोड अधिक हो जाने के कारण लो- वेाल्टेज की समस्या है। उसे दूर किया जाएगा।