फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electricity bill can be deposited in four installments

चार किस्तों में जमा कर सकते हैं बिजली बिल

Wed, 02 Nov 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Electricity bill can be deposited in four installments
चार किस्तों में जमा कर सकते हैं बिजली बिल
विज्ञापन

बस्ती। ग्रामीण क्षेत्र के करीब दो लाख बिजली बिल बकाएदार उपभोक्ताओं को आंशिक बिल जमा करने की सहूलियत दी जा रही है। आंशिक भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की अनुमति लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उपभोक्ता कुल बकाया धनराशि का 25 प्रतिशत जमा कर सकते हैं।
विद्युत निगम बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कनेक्शन काटने और आरसी जारी करने की कार्रवाई कर रहा है। कार्रवाई से उपभोक्ता परेशान हैं। जानकारी के अभाव में वे अधिकारियों से मिन्नते कर रहे हैं। अधिकारी उपभोक्ताओं पर संपूर्ण बकाया का भुगतान करने का दबाव बना रहे हैं। उपभोक्ताओं को पॉवर कारपोरेशन की तरफ से आंशिक बिल भुगतान की सुविधा दी जा रही है। उपभोक्ता सीधे कैश जमा काउंटरों पर जाकर आंशिक भुगतान कर सकते हैं या इसमें वे उपखंड अधिकारी की भी मदद ले सकते हैं। हालांकि, आंशिक भुगतान के उन्हें अब उपखंड अधिकारी से अनुमति लेने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

कभी बिल न जमा करने वाले उपभोक्ता ले सकते हैं लाभ
बिजली कनेक्शन लेकर कभी बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है। ऐसे उपभोक्ता अग्रिम कार्रवाई से बचने के लिए आंशिक बिल जमा करने की सुविधा का लाभ उठाकर चार बार में संपूर्ण बकाए का भुगतान कर सकते हैं। वरना आरसी जारी कर बकायेदारों से राजस्व वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसके आर्या, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed