{"_id":"5aba7fc64f1c1b91778b7cc3","slug":"electric-workers-protested","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में कार्य बहिष्कार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में कार्य बहिष्कार किया
Tue, 27 Mar 2018 11:00 PM IST
basti
basti
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते विद्युत कर्मचारी।
- फोटो : amar ujala
Link Copied
बस्ती। बिजली व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में मंगलवार से बिजली कर्मचारियों ने एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। मुख्य अभियंता परिसर में आंदोलनकारियों ने धरना देकर सभा की। आंदोलन को विभिन्न कर्मचारी व मजदूर संगठनों ने भी समर्थन दिया। सुबह नौ बजे मुख्य अभियंता परिसर में बिजली कर्मी व अधिकारी एकजुट हुए। इसके बाद सभा शुरू हुई। इ. अरुण कुमार उपाध्याय ने कहा कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का खुल कर विरोध होगा। अब अंजाम की चिंता विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को नहीं है। आंदोलनकारियों ने एक स्वर में सरकार के निजीकरण के तर्कों का विरोध किया। आक्रोशित कर्मियों व अधिकारियों ने संकल्प लिया कि जब तक सरकार फैसला वापस नहीं लेगी, विरोध जारी रहेगा। कार्यक्रम को इंटक के अध्यक्ष रमेश सिंह, सीटू के केके तिवारी, सीपीएम के रामगढ़ी चौधरी, खेमयू के वीरेंद्र प्रताप मिश्र, मजदूर नेता मुस्ताक हुसैन, राम सिंह यादव, विक्रम श्रीवास्तव, कुर्बान अली, मो. आलम सिद्दीकी, गजेंद्र श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर इं.वीके मिश्र, इं. आनंद गौतम, इं. मनोज कुमार सिंह, इं. मनोज कुमार सिंह, इं. राघवेंद्र द्विवेदी, इं. राम भुवन शर्मा, इं. रामशब्द, संजीव चौधरी, सुशील और प्रवीन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।