{"_id":"5c967273bdec221424306f10","slug":"electric-board-ready-for-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी और चुनाव के लिए विद्युत निगम तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी और चुनाव के लिए विद्युत निगम तैयार
Sat, 23 Mar 2019 11:22 PM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
bulb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। लोक सभा चुनाव में कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में सभी विभाग इस चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की तैयारियों में लगे हुए हैं। विद्युत निगम ने भी कमर कस ली है। नए ट्रांसफार्मर लगवाने और उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि के साथ ही जिन बूथों पर विद्युतीकरण नहीं हुआ है, उन्हें भी बिजली मुहैया कराई जा रही है। इसी के साथ ही गर्मी में ओवर लोडिंग के समस्या से निपटने के लिए बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं।
जिले में विद्युत निगम की ओर से 656 पोलिंग स्टेशनों का विद्युतीकरण कराया गया। यहां एचटी लाइन के जरिए इन केंद्रों को बिजली से जोड़ा जाएगा। इससे 2235 पोलिंग बूथ रोशन होंगे। इसी के साथ ही सौभाग्य योजना के तहत 196 करोड़ की लागत से 19000 पोल, 442 परिवर्तक स्थापित किया गया है। साथ ही 80 किलोमीटर तक 11 केवी लाइन, 219 किलोमीटर एलटी लाइन लगाई गई है। विद्युत निगम का दावा है कि मार्च के अंत तक व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए 28000 पोल व 152 परिवर्तक, 250 किमी 11 केवी लाइन व 1100 किमी एलटी लाइन का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसी के साथ ही दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत 185 करोड़ की लागत से 66300 पोल, 493 किमी 11 केवी एचटी लाइन, 1583 किमी एलटी लाइन व 4224 विद्युतीकरण किया गया।
656 पोलिंग बूथों का विद्युतीकरण: अधीक्षण अभियंता
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता मनीष अग्रवाल ने बताया कि चुनाव को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है, बताया कि जिले में 656 ऐसे पोलिंग स्टेशन थे, जहां विद्युतीकरण नहीं हुआ था, इनका विद्युतीकरण कराया गया। बताया कि गर्मी में लो वोल्टेज की समस्या को देखते हुए नए ट्रासफार्मर लगवाए गए हैं, और पुराने तारों की जगह प्लास्टिक कोटेड तार लगवाए गए हैं।