फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Election: Rakesh was elected president and Dinanath was elected minister.

चुनाव : राकेश अध्यक्ष व दीनानाथ मंत्री चुने गए

Sun, 08 Mar 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Election: Rakesh was elected president and Dinanath was elected minister.
बस्ती। राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन शनिवार को जिला चिकित्सालय परिसर में हुआ।
विज्ञापन

अधिवेशन में कर्मचारी समस्याओं पर विचार के साथ ही दूसरे सत्र में पर्यवेक्षक डिप्टी डीएलओ डाॅ. जेपी कुशवाहा की देखरेख में सर्वसम्मत से चुनाव संपन्न हुआ। इसमें राकेश कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष और दीनानाथ को मंत्री चुना गया।
वहीं, मनोज कुमार त्रिपाठी उपाध्यक्ष, विनोद कुमार वर्मा संयुक्त मंत्री और संजय कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष चुना गया। पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए वरिष्ठ सहायक सतीश चंद्र मिश्रा ने एकजुटता पर जोर देते हुए पुरानी पेंशन बहाली एवं अन्य अधिकारों को हासिल करने के लिए संघर्ष पर जोर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल, ने कहा कि कर्मचारी अपने समय के सबसे संकटपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। अधिकारों को हासिल करने के लिये निरंतर संघर्ष ही एक मात्र रास्ता है। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली और आठवें वेतन आयोग को लागू कराने के लिए संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष बैजनाथ शुक्ल ने की। इस दौरान राजेश कुमार लाल श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार सिंह, सुगंध वर्मा, वर्णिका तिवारी, सतीश चन्द्र मिश्र, दिलीप कुमार, विपिन वर्मा, पंकज माैजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed